फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Open 2022: अश्मिता ने पहले मैच में किया उलटफेर, सिंधु और श्रीकांत का भी जीत के साथ आगाज

Tue, 11 Jan 2022 04:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने इंडिया ओपन में जीत के शानदार आगाज किया है। उन्होंने मंगलवार को पहले दौर के मुकाबले में हमवतन श्री कृष्णा प्रिया को सीधे सेटों में 21- 5, 21- 16 से हराया।
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : twitter@BAI_media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने इंडिया ओपन में जीत के शानदार आगाज किया है। उन्होंने मंगलवार को पहले दौर के मुकाबले में हमवतन श्री कृष्णा प्रिया को सीधे सेटों में 21- 5, 21- 16 से हराया। केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में खेले गए महिलाओं के एकल स्पर्धा के इस मैच में सिंधु को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी। सिंधु को दूसरे दौर में इरा शर्मा या मिस्र की दोहा हेनी से हो सकता है। 

विज्ञापन


महिलाओं की एकल स्पर्धा के अन्य मुकाबले में अश्मिता चालिहा ने बड़ा उलटफेर किया। भारतीय खिलाड़ी ने रूस की पांचवीं वरीय और दुनिया की 28वें नंबर की खिलाड़ी एवगेनिया कोसेत्सकाया को सीधे सेटों में 24-22, 21-16 से पटखनी दी और दूसरे दौर में जगह बनाई। अश्मिता को दूसरे दौर में अब फ्रांस की येले होयॉक्स से चुनौती मिलेगी।



पुरुषों के एकल मुकाबले में पूर्व वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने भी दूसरे दौर में जगह पक्की की। श्रीकांत ने हमवतन सिरिल वर्मा को 21-17, 21-10 से हराकर बाहर किया। दूसरे दौर में अब श्रीकांत का सामना जर्मनी के किम ब्रून से होगा। 
विज्ञापन


दिन के अन्य मुकाबलों में के साई प्रतीक और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने ईशान भटनागर और तनीषा कास्त्रो की जोड़ी को 21-16, 16-21, 21-17 को हराया। जबकि पुरुषों की युगल स्पर्धा में मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान ने भी जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। 
विज्ञापन


महिलाओं की युगल स्पर्धा में रितिका ठाकेर और सिमरन सिंह ने यूक्रेन की मारिया स्टोलियारेंको और येलिज़ावेता झारका की जोड़ी को शिकस्त दी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें