फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Open Badminton: इंग्लैंड ने टूर्नामेंट से नाम वापस लिए, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

Sun, 09 Jan 2022 06:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस टूर्नामेंट के साथ 2022 बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सीजन की शुरुआत हो जाएगी। इंडिया ओपन की इनामी राशि करीब 2.97 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
शॉन वेन्डी और बेन लेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड की टीम ने इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। दरअसल, इंग्लैंड के डबल्स स्पेशलिस्ट शॉन वेन्डी और कोच नाथन रॉबर्ट्सन कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद इंग्लिश टीम ने पूरे दल का दौरा रद्द कर दिया। इंग्लैंड के इस फैसले की पुष्टि रविवार को बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) ने की।
विज्ञापन


आयोजकों ने कहा कि टीम होटल में रविवार सुबह एक बार फिर बाकी सभी खिलाड़ियों की टेस्टिंग भी की गई, लेकिन उनकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। टूर्नामेंट से दो दिन पहले इंग्लैंड के दल ने नाम वापस ले लिया और वह अब तक भारत नहीं पहुंचे थे।

आयोजकों ने कहा कि वह सभी खिलाड़ियों के संपर्क में हैं और सभी की जांच की जा रही है। वेन्डी के डबल्स पार्टनर बेन लेन ने भी ट्विटर पोस्ट में वेन्डी को कोरोना होने की पुष्टि की। लेन ने कहा कि इस साल इंडिया ओपन में नहीं खेल पाएंगे। वेन्डी कोरोना संक्रमित हैं और कोच रॉबर्ट्सन भी।
विज्ञापन


वेन्डी और लेन को पुरुष डबल्स में चौथी वरीयता मिली थी। इंडिया ओपन बैडमिंटन टू्र्नामेंट 11 जनवरी से 16 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट बीएआई आयोजित करवा रहा है। इस टूर्नामेंट के साथ 2022 बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सीजन की शुरुआत हो जाएगी। इंडिया ओपन की इनामी राशि करीब 2.97 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें