फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना नेहवाल चीन ओपन से बाहर, पहले ही दौर में मिली करारी शिकस्त

Wed, 18 Sep 2019 01:22 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
saina nehwal
विज्ञापन

चोट से उबरने के बाद चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में लौटी साइना नेहवाल को पहले ही दौर में करारी हार का सामना करना पड़ा है। साइना पहले दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से 10-21, 17-21 हार गईं। थाई शटलर के खिलाफ साइना की यह लगातार दूसरी हार है। 

विज्ञापन


CHINA OPEN 2019: पीवी सिंधु और साई प्रणीत दूसरे दौर में पहुंचे

मालूम हो कि, 18वीं सीड की बुसानन ओंगबामरुंगफान ने 8वीं सीड की साइना पर मैच के शुरुआत से ही अपनी पकड़ बनाए रखी। अगर साइना इस राउंड को पार कर लेती तो क्वार्टर फाइनल में उनकी भिड़ंत दुनिया की पूर्व नंबर एक चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग से होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ी ने सत्र की शुरुआत इंडोनेशिया ओपन में जीत के साथ की। इसके बाद वह बाकी सत्र में बीडब्ल्यूएफ सर्किट पर किसी प्रतियोगिता के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें