फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia Open: चोटिल किर्गियोस टूर्नामेंट से बाहर, पिछले सीजन में भी नहीं लिया था भाग

Sun, 10 Dec 2023 09:40 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

किर्गियोस का नाम टूर्नामेंट की प्रवेश सूची में भी शामिल नहीं था। इस साल के शुरू में भी घुटने का ऑपरेशन करवाने के कारण वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेल पाए थे। इसके बाद उनकी कलाई में भी चोट लग गई थी।
 
विज्ञापन
निक किर्गियोस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस ने पुष्टि की है कि वह चोटिल होने के कारण अगले महीने होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेलेंगे। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कि उन्हें पूर्ण फिटनेस हासिल करने के लिए अभी थोड़ा समय चाहिए और इस कारण वह लगातार दूसरे वर्ष इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन

किर्गियोस का नाम टूर्नामेंट की प्रवेश सूची में भी शामिल नहीं था। इस साल के शुरू में भी घुटने का ऑपरेशन करवाने के कारण वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेल पाए थे। इसके बाद उनकी कलाई में भी चोट लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें