फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Race: कार्तिक-गोपी करेंगे कोलकाता 25 किमी रेस में भारतीय चुनौती का नेतृत्व, महिलाओं में तमसी से उम्मीद

Sun, 10 Dec 2023 09:37 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

चैंपियन धावक और अनुभवी गोपी भी हर कदम पर कार्तिक को चुनौती पेश करेंगे। इन दोनों के अलावा एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता गुलवीर सिंह भी रेस में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
कार्तिक कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता कार्तिक कुमार और ओलंपियन गोपी थोनाकाल के साथ फॉर्म में चल रही तमसी सिंह रविवार को यहां होने वाली टाटा स्टील कोलकाता 25 किलोमीटर में अंतरराष्ट्रीय लाइन-अप को चुनौती पेश करेंगी। लंबी दूरी के धावक कार्तिक ने हांगझोउ एशियाड में पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में रजत पदक जीता था, वह 1998 में गुलाबचंद के बाद इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। 
विज्ञापन


एक और चैंपियन धावक और अनुभवी गोपी भी हर कदम पर कार्तिक को चुनौती पेश करेंगे। इन दोनों के अलावा एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता गुलवीर सिंह भी रेस में हिस्सा लेंगे। तमसी महिलाओं के वर्ग में प्रबल दावेदार के तौर पर शुरुआत करेंगी, उन्हें एकता रावत से चुनौती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें