फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: वॉलीबॉल में भारतीय पुरुष टीम ने किया विजयी आगाज, पहले मैच में कंबोडिया को 3-0 से हराया

Tue, 19 Sep 2023 10:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूल-सी में भारतीय टीम की असली परीक्षा बुधवार को होगी जब टीम विश्व की 27वें नंबर की टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेलेगी। हांगझोऊ एशियाई खेलों में 19 कुल टीमें शिरकत कर रही हैं जिसमें जापान, चीन और दक्षिण कोरिया जैसी मजबूत टीमें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम कंबोडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वॉलीबॉल पुरुष टीम ने मंगलवार को कंबोडिया को 3-0 से हराकर एशियाई खेलों में जीत के साथ आगाज किया। भारत ने पहले मैच में ही शुरु से दबदबा बनाए रखा। भारतीय टीम ने पूल-सी के मैच में निचली रैंकिंग की टीम कंबोडिया को 25-14, 25-13, 25-19 से पराजित किया।
विज्ञापन

पूल-सी में भारतीय टीम की असली परीक्षा बुधवार को होगी जब टीम विश्व की 27वें नंबर की टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेलेगी। हांगझोऊ एशियाई खेलों में 19 कुल टीमें शिरकत कर रही हैं जिसमें जापान, चीन और दक्षिण कोरिया जैसी मजबूत टीमें भी शामिल हैं।

वहीं, जापान ने इन खेलों में अभी तक पुरुष वॉलीबाल में 27 पदक जीते हैं जिसमें 16 स्वर्ण शामिल हैं। उसके बाद दूसरे स्थान पर चीन है जिसने 11 स्वर्ण जीते हैं, जबकि कोरिया 5 स्वर्ण के साथ तीसरे पायदान पर विराजमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें