फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: दौड़ में हरमिलन और साबले का जलवा; ब्रिज में चीन को हराकर भारतीय पुरुष टीम फाइनल में, रजत पक्का

Wed, 04 Oct 2023 09:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ

सार

यूपी की एथलीट माधुरी सक्सेना ने 2002 के बुसान एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। 21 साल बाद उनकी बेटी हरमिलन बेंस ने इस उपलब्धि को दोहरा दिया।
विज्ञापन
हरमिलन बैंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष टीम ने चीन को 2-1 से हराकर एशियाई खेलों की ब्रिज स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया जिससे कम से कम रजत पदक पक्का हो गया। भारतीय पुरुष टीम ने जकार्ता में कांस्य पदक जीता था। अब फाइनल में उसका सामना शुक्रवार को हॉन्गकॉन्ग से होगा।
विज्ञापन


टीम में जग्गी शिवदासनी, संदीप ठकराल, सुमित मुखर्जी, राजेश्वर तिवारी, राजू तोलानी और अजय खरे शामिल हैं। सेमीफाइनल में भारत ने 155.60 अंक बनाए, जबकि मेजबान को 135 अंक मिले। दूसरे सेमीफाइनल में हांगकांग ने जापान को 153-118 से मात दी। भारतीय महिला और मिश्रित टीमें सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी।

मां 2002 में 800 मीटर का रजत जीतीं, 21 साल बाद बेटी ने इसे दोहराया
यूपी की एथलीट माधुरी सक्सेना ने 2002 के बुसान एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। 21 साल बाद उनकी बेटी हरमिलन बेंस ने इस उपलब्धि को दोहरा दिया। इससे पहले 1500 मीटर में रजत जीत चुकीं हरमिलन ने बुधवार को 800 मीटर में 2.03.75 मिनट के साथ रजत जीता। वह श्रीलंका की तारुषि दिसानायके (2.03.20) से पीछे रहीं।
विज्ञापन


5000 मीटर दौड़ में साबले को रजत
वहीं 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण जीतने वाले अविनाश साबले ने 5000 मीटर में 13.21.09 मिनट का समय निकाल रजत जीता। बहरीन के बिरहानू येमाता (13.17.40) के साथ गेम्स रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण जीता। 35 किलोमीटर पदचाल में यूपी के रामबाबू (2.42.11), मंजू रानी (3.09.03 घंटा) ने कांस्य पदक जीता। चीन को स्वर्ण और जापान को रजत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें