फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Games: शतरंज के तीसरे दौर में भारतीय पुरुष और महिला टीमें जीतीं, शूटिंग में रिकॉर्ड के साथ जीता सोना

Sun, 01 Oct 2023 11:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ

सार

महिला टीम में कोनेरू हंपी, डी हरिका और वंतिका अग्रवाल ने अपनी बाजियां जीती, जबकि आर वैशाली ने ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
कोनेरू हंपी और हरिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष और महिला टीम ने रविवार को यहां एशियाई खेलों की शतरंज स्पर्धा के तीसरे दौर में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर आसान जीत दर्ज की। ग्रैंडमास्टर डी गुकेश, आर प्रगनानंदा, अर्जुन एरिगेसी और पी हरिकृष्णा की शीर्ष वरीय पुरुष टीम ने कजाखस्तान को 3-1 से शिकस्त दी। वहीं दूसरी वरीयता प्राप्त महिला टीम ने चौथी वरीय इंडोनेशिया को 3-5 – 0.5 से हराकर तीसरी जीत हासिल की।
विज्ञापन


गुकेश ने जीएम रिनात जुमाबाएव को और प्रगनानंदा ने काले मोहरों से खेलते हुए जीएम अलीशर सुलेमेनोव को पराजित किया जबकि हरिकृष्णा ने आईएम नोगरबेक काजयबेक और एरिगेसी ने आईएम रमजान झालामाखानोव से ड्रॉ खेला। महिला टीम में कोनेरू हंपी, डी हरिका और वंतिका अग्रवाल ने अपनी बाजियां जीती, जबकि आर वैशाली ने ड्रॉ खेला।

ट्रैप टीम ने क्वालिफिकेशन में 361 के रिकॉर्ड प्रदर्शन से जीता सोना
पृथ्वीराज तोडइमान (119) , काइनन चेनाई (122) और जोरावर सिंह संधू (120) की भारतीय तिकड़ी ने ट्रैप निशानेबाजी स्पर्धा में टीम स्वर्ण पदक जीता। भारतीय पुरुष टीम ने क्वालीफिकेशन दौर में 361 अंक जुटाकर साथ एशियाई खेलों का रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। खालिद अलमुदहाफ, तलाल अलरशीदी और अब्दुलरहमान अलफइहान की कुवैत की टीम ने 359 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि युहाओ गुओ, यिंक की औ युहाओ वैंग की चीन की टीम ने 354 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


मनीषा कीर, प्रीति रजाक और राजेश्वरी कुमारी की महिला ट्रैप टीम भी रजत पदक जीतने में सफल रहीं। भारतीय महिला टीम ने 337 अंक जुटाते हुए रजत पदक जीता। किंगनियान ली, सुइसुइ वू और शिनक्यु झेंग की चीन की टीम ने विश्व रिकॉर्ड 357 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।

मारिया दमित्रियेंको, एझान दोसमगामबेतोवा और अनास्तासिया प्रिलेपिना (336) की कजाखस्तान की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरुष वर्ग में चेनाई (122) और जोरावर सिंह संधू (120) व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। महिला वर्ग के मनीष ने तीन अन्य निशानेबाजों के साथ टाई के बाद शूट ऑफ के जरिए फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें