फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton: अश्विनी और तनीषा की जोड़ी गुवाहाटी मास्टर्स के फाइनल में, मालविका बंसोड़ सेमीफाइनल में हारीं

Sat, 09 Dec 2023 10:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरिहरन अम्सकरुनन और रुबन कुमार रेथिनासाबापति की पुरुष युगल जोड़ी भी फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही। दोनों की जोड़ी चीनी ताइपे के लिन बिंग वेई और सु चिंग हेंग से 10-21 से 19-21 से हार गई।
विज्ञापन
अश्विनी पोनप्पा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की तनीषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार कोगुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला युगल के फाइनल में जगह बनाई। पिछले सप्ताह लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट में उप विजेता रही अश्विनी और तनीषा की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 36 मिनट तक चले सेमीफाइनल मैच में नीदरलैंड की तीसरी वरीयता प्राप्त डेबोरा जिल और चेरिल सेनेन को 21-12, 21-12 से हराया।
विज्ञापन


महिला एकल में मालविका बंसोड़ हालांकि सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई और थाईलैंड की लालिनराट चाइवान से 12-21, 14-21 से हार गईं। मिश्रित युगल में तनीषा और ध्रुव कपिला की जोड़ी को सिंगापुर की ही योंग काई टेरी और तान वेई हान जेसिका की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 18-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। 

हरिहरन अम्सकरुनन और रुबन कुमार रेथिनासाबापति की पुरुष युगल जोड़ी भी फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही तथा चीनी ताइपे के लिन बिंग वेई और सु चिंग हेंग से 10-21 से 19-21 से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें