फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: अर्जुन एरिगेसी ने फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज में एंटोन गुइजारो को हराया, नारायणन ने ड्रॉ खेला

Fri, 27 Oct 2023 07:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रौनक साधवानी ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अमेरिका के हिकारू नकामूरा को ड्रॉ पर रोका। महिला वर्ग में पूर्व विश्व चैंपियन झोंगयी ने दिव्या देशमुख को हराया जबकि बी सविता को पूर्व विश्व चैंपियन एंतोआनेता स्टेफानोवा ने मात दी।
विज्ञापन
अर्जुन एरिगेसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने पारंपरिक आक्रामक अंदाज में खेलते हुए ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज में स्पेन के एंटोन गुइजारो को हराया जबकि एस एल नारायणन ने ग्रैंडमास्टर अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक से ड्रॉ खेला। अर्जुन ने 40 चालों के बाद बाजी जीती। वहीं, कतर मास्टर्स में तीसरे स्थान पर रहे केरल के नारायणन ने 33 चालों के बाद ड्रॉ खेला।
विज्ञापन


रौनक साधवानी ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अमेरिका के हिकारू नकामूरा को ड्रॉ पर रोका। यह मुकाबला 25 चालों तक ही चला। महिला वर्ग में पूर्व विश्व चैंपियन झोंगयी ने दिव्या देशमुख को हराया जबकि बी सविता को पूर्व विश्व चैंपियन एंतोआनेता स्टेफानोवा ने मात दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें