फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murray-Djokovic: फ्रेंच ओपन तक एंडी मरे बने रहेंगे जोकोविच के कोच, 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने जताई खुशी

Wed, 19 Feb 2025 03:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले जोकोविच और मरे ने एक साथ काम शुरू किया था और शुरुआत में इसे एक असंभव जोड़ी के रूप में देखा गया था।
विज्ञापन
जोकोविच-एंडी - फोटो : Novak Djokovic (X)-Olympics.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे फ्रेंच ओपन तक नोवाक जोकोविच के कोच बने रहेंगे। 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच ने मंगलवार को एटीपी टूर के मीडिया चैनल को बताया कि मरे कोच के रूप में उनके साथ बने रहने के लिए सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले साथ में शुरू किया काम
ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले जोकोविच और मरे ने एक साथ काम शुरू किया था और शुरुआत में इसे एक असंभव जोड़ी के रूप में देखा गया था। पिछले साल मरे के संन्यास लेने के बाद जोकोविच ने उनके सामने कोचिंग का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में नहीं खेले थे जोकोविच
सर्बिया के 37 वर्षीय जोकोविच ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे लेकिन पैर की मांशपेसियों की चोट के कारण एलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ मुकाबले के बीच से हट गए। जोकोविच ने कहा- मैंने उनके साथ जोड़ी बरकरार रखने की इच्छा व्यक्त की इसलिए मुझे बेहद खुशी है कि उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें