फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Race Walk: अक्षदीप ने 20 किमी पैदल चाल में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, सूरज ने ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई

Wed, 31 Jan 2024 09:19 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तराखंड के सूरज पंवार दूसरे स्थान पर रहे जिन्होंने पेरिस ओलंपिक का एक घंटे 20 मिनट 10 सेकंड का क्वालिफाइंग मार्क पार किया। उन्होंने एक घंटे 19 मिनट 43 सेकंड का समय निकाला। वह पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की पैदल चाल के लिए क्वालिफाई करने वाले चौथे भारतीय हैं। 
विज्ञापन
अक्षदीप सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुके पंजाब के अक्षदीप सिंह ने राष्ट्रीय ओपन पैदल चाल स्पर्धा में मंगलवार को पुरुषों के 20 किलोमीटर वर्ग में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। रांची में राष्ट्रीय ओपन पैदल चाल स्पर्धा 2023 जीतकर ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले अक्षदीप ने एक घंटे 19 मिनट 38 सेकंड का समय निकालकर एक घंटे 19 मिनट 55 सेकंड का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा।
विज्ञापन

उत्तराखंड के सूरज पंवार दूसरे स्थान पर रहे जिन्होंने पेरिस ओलंपिक का एक घंटे 20 मिनट 10 सेकंड का क्वालिफाइंग मार्क पार किया। उन्होंने एक घंटे 19 मिनट 43 सेकंड का समय निकाला। वह पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की पैदल चाल के लिए क्वालिफाई करने वाले चौथे भारतीय हैं। 

मुश्किल में भारतीय एथलेटिक्स संघ
प्रेमजीत सिंह बिष्ट और विकास सिंह भी क्वालिफाई कर चुके हैं। एक देश से तीन ही खिलाड़ी ट्रैक और फील्ड की व्यक्तिगत स्पर्धा में भाग ले सकते हैं और अब भारतीय एथलेटिक्स संघ को तय करना है कि इन चारों में से कौन पेरिस जाएगा। इसे लेकर संघ मुश्किल में पड़ गया है। अब देखना है कि पेरिस जाने के लिए किसका चयन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें