फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIU: किशोर जेना और डीपी मनु एआईयू के आरटीपी में शामिल, नीरज सहित ये खिलाड़ी पहले से हैं सदस्य

Mon, 01 Jan 2024 10:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जेना हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व चैंपियनशिप 2023 में पांचवें जबकि मनु छठे स्थान पर रहे थे। चोपड़ा ने इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। भारत के तीन खिलाड़ियों का शीर्ष छह में शामिल होना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन
किशोर कुमार जेना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना और डीपी मनु को भी ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के साथ वैश्विक ट्रैक एवं फील्ड की डोपिंग रोधी निगरानी संस्था एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) के पंजीकृत परीक्षण पूल (आरटीपी) में शामिल कर दिया गया है। मौजूदा विश्व चैंपियन और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता चोपड़ा पिछले कुछ समय से आरटीपी में शामिल हैं लेकिन जेना और मनु को पहली बार इसमें शामिल किया गया है जिससे भाला फेंक में विश्व स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों के दबदबे का पता चलता है।
विज्ञापन


जेना हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व चैंपियनशिप 2023 में पांचवें जबकि मनु छठे स्थान पर रहे थे। चोपड़ा ने इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। भारत के तीन खिलाड़ियों का शीर्ष छह में शामिल होना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। भारत के अब सात खिलाड़ी एआईयू के आरटीपी में शामिल हो गए हैं। 3000 मीटर स्टीपलचेज के एथलीट अविनाश साबले, महिला भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी और लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर और जेसविन एल्ड्रिन इस सूची में शामिल अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें