फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास बनाने से एक कदम दूर मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे तूफानी हवा के बीच एक मुश्किल मुकाबले में चेक गणराज्य के टामस बर्डिच को हराकर साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट यूएस ओपन के फाइनल में पहुंच गए। चार घंटों तक चले मैराथन मुकाबले में मरे ने 5-7, 6-2, 6-1, 7-6 से शानदार जीत दर्ज की। मरे अब 1936 में फ्रेड पैरी के बाद ब्रिटेन का पहला ग्रैंड स्लैम विजेता बनने से एक कदम दूर रह गए हैं। पैरी भी केवल यूएस ओपन ही जीत पाए थे।
विज्ञापन


मरे पांचवीं बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं। वह इससे पहले 2008 में यूएस ओपन, 2010 तथा 2011 में लगातार दो बार आस्ट्रेलियन ओपन और इसी साल विंबलडन के फाइनल तक पहुंचे थे लेकिन अब तक एक बार भी ग्रैंड स्लैम खिताब जीत नहीं पाए हैं। सेमीफाइनल में मरे ने पावर गेम के लिए मशहूर बर्डिच के मुकाबले हवाओं के दबाव पर बेहतर नियंत्रण किया। तूफानी हवाओं के कारण लगभग डेढ़ घंटे तक मैच बाधित रहा।

हवा में गेंद के मूवमेंट को लेकर हो रही दिक्कत के कारण दोनों ही खिलाड़ियों को कई बार अपनी सर्विस धीमी करनी पड़ी और ऐसी उठापटक में दोनों सर्विस गंवाते भी रहे। बर्डिच ने 77 मिनट के संघर्ष में पहला सेट अपने नाम कर लिया लेकिन इसके बाद मरे ने शानदार वापसी करते हुए इतिहास रचने की तरफ कदम बढ़ा दिया। इस बीच सर्बिया के नोवाक जोकोविच और स्पेन के डेविड फेरर के बीच खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल को खराब मौसम की वजह से रविवार तक के लिए स्थगित कर देना पड़ा। खेल रोके जाने तक फेरर पहले सेट में 5-2 से आगे चल रहे थे।
विज्ञापन


इतनी कठिन परिस्थितियों में मैं पहले कभी नहीं खेला। मैं स्काटलैंड से हूं, इसलिए भी कुछ ज्यादा समस्या है। पहले कभी मैं एक वर्ष में दो ग्रैंड स्लैम फाइनल नहीं खेल पाया था। यह एक शुभ संकेत है, जिससे पता चलता है कि मैं अच्छा खेल रहा हूं और लगातार सीख भी रहा हूं।
विज्ञापन

- एंडी मरे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें