कान के कच्चे न बनें
आजकल की इस दुनिया में कई बार लोग दूसरों की बातों में आ जाते हैं और गुस्से में गलत फैसला ले लेते हैं। ऐसा करने से उनका खुद का ही नुकसान होता है। इसलिए व्यक्ति को कभी भी कान का कच्चा नहीं होना चाहिए उसे अपने कानों सुनीं और आंखों देखी पर ही विश्वास करना चाहिए।
अपनी कमियों को उजागर न करें
- फोटो : problems
अपनी कमियों को उजागर न करें
चाणक्य के नीतिशास्त्र के अनुसार कभी भी अपनी कमजोरी का जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए। क्योंकि भविष्य में क्या हो किसी को नहीं पता,जो लोग आज आपके साथ हैं क्या पता कल आपके शत्रु हो जाएं ऐसे में यदि उन्हें आपकी कमियां पता होंगी तो ये आपके लिए नुकसान देह साबित होगा।
आलस त्यागें
आचार्य चाणक्य के अनुसार इंसान की तरक्की में सबसे बड़ी बाधा है उसका आलसीपन। इसलिए स्वयं पर कभी भी आलस को हावी न होने दें। सच कहें तो आलस आपकी तरक्की का दुश्मन है। इसलिए आलस का त्याग करना ही आपके लिए बेहतर होगा।
वर्तमान में रहकर भविष्य बदलें
- फोटो : PartyDesires
वर्तमान में रहकर भविष्य बदलें
यह तो सब जानते हैं कि जो बीत गया उसे बदला नहीं जा सकता, लेकिन यदि आप अतीत की गलतियों से सीख कर आप वर्तमान में जी रहे हैं तो यकीन मानिए इससे आपके भविष्य में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आचार्य चाणक्य के अनुसार वर्तमान में सजग होकर जीना कामयाबी का मूल मंत्र है।