Valentine Day 2024 Gift Ideas: कुछ लोग अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर उपहार भी देते हैं, लेकिन कई बार लोग जाने-अनजाने में ऐसे तोहफे का चुनाव कर बैठते हैं जो वास्तु शास्त्र के साथ ही ज्योतिष में भी शुभ नहीं माने जाते हैं। कहा जाता है कि ऐसे उपहार रिश्ते में कड़वाहट ला सकते हैं।
Valentine Day 2024 Gift Ideas: हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। ये दिन प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। प्रेमी जोड़े सालभर इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन लोग दिल की बात जुबां पर ले आते हैं और प्रेमी या प्रेमिका से सामने अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं। हर कोई इस दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ खास करना चाहता है। वहीं कुछ लोग अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर उपहार भी देते हैं, लेकिन कई बार लोग जाने-अनजाने में ऐसे तोहफे का चुनाव कर बैठते हैं जो वास्तु शास्त्र के साथ ही ज्योतिष में भी शुभ नहीं माने जाते हैं। कहा जाता है कि ऐसे उपहार रिश्ते में कड़वाहट ला सकते हैं। ऐसे में इस वैलेंटाइन डे पर यदि आप भी अपने पार्टनर को कुछ तोहफा देना चाह रहे हैं तो सबसे पहले वास्तु के नियमों को भी जान लीजिए। चलिए जानते हैं वास्तु के हिसाब से किस तरह के गिफ्ट पार्टनर को नहीं देना चाहिए...
1- रुमाल और पेन
वास्तु शास्त्र की मानें तो कभी भी रुमाल और पेन उपहार में नहीं देना चाहिए। यदि आप अपने काम से जुड़ी कोई वस्तु उपहार में देते हैं तो आपको अपने व्यापार में नुकसान झेलना पड़ सकता है। साथ ही रिश्तों में भी कड़वाहट बनी रहती है।
विज्ञापन
2- काले कपड़े गिफ्ट न करें
हिंदू धर्म में काला रंग शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए कभी भी किसी को उपहार में काले कपड़े नहीं देने चाहिए। अगर किसी ने आपको इस रंग के कपड़े उपहार में दिए हैं, तो इस वजह से आपके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।
3- जूते
गलती से पार्टनर को जूते उपहार में न दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि जूते जुदाई का प्रतीक होते हैं। ऐसे में जूते उपहार में देने से आपको जुदाई का सामना करना पड़ सकता है।
4- न दें घड़ी
अक्सर लोग उपहार में घड़ी देना एक अच्छा ऑप्शन मानते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार घड़ी को गिफ्ट करना सही नहीं होता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन की तरक्की रुक जाती है।
5- परफ्यूम
गिफ्ट में अपने पार्टनर को परफ्यूम, वाइन या जूस जैसी चीजों को देने से बचें। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से रिश्तों में दूरियां आने लगती हैं।