फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा ? नोट कर लें समय

Thu, 27 Aug 2026 05:14 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का त्योहार हर वर्ष सावन पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भद्रा रहित काल में राखी बांधना शुभ होता है। इस बार रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण भी लगेगा। ऐसे में आइए जानते हैं राखी बांधने का शुभ मुहूर्त।
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raksha Bandhan 2026: शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है। भाई-बहन के स्नेह और अटूट प्रेम का पावन पर्व रक्षाबंधन हर वर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस पावन पर्व पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधते हुए उसके सुख और मंगलमय जीवन की कामना करती हैं। इस वर्ष रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा जिसके कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। वहीं इस बार राखी का त्योहार भद्रा रहित काल में बाधा जाएगा। आइए जानते हैं रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा ?

विज्ञापन


रक्षाबंधन पूर्णिमा तिथि 2026
इस वर्ष श्रावण पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर, अगले दिन यानी 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। लेकिन कई लोगों के मन में यह संशय बना हुआ है कि जब 28 अगस्त को सुबह पूर्णिमा समाप्त हो जाएगी तो क्या भाईयों की कलाई में राखी बांधी जा सकती हैं। 

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा ?
हिंदू पंचांग के अनुसार, 28 अगस्त को राखी बांधने का सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर  09 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा कई दूसरे मुहूर्त में भी राखी बांधी जा सकती है। 
विज्ञापन


क्या पूर्णिमा तिथि के बाद भी राखी बांध सकते हैं ?
हिंदू धर्म के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाने की परंपरा होती है।  हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण पूर्णिमा की तिथि 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक ही रहेगी फिर इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। लेकिन उदया तिथि के आधार पर श्रावण पूर्णिमा पूरे दिन मान्य होगी। ऐसे में पूरे दिन राखी बांधी जा सकती है, बस राहुकाल के समय को ध्यान में रखते हुए इस समय राखी न बांधे।

चौघड़िया शुभ मुहूर्त 
अमृत मुहूर्त- सुबह 6. 08 बजे से 10.53 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12. 04 बजे से लेकर 12.53 मिनट तक
शुभ मुहूर्त- दोपहर 12.28 बजे से लेकर 2. 03 मिनट तक
अपराह्र काल मुहूर्त- दोपहर 1.44 बजे से लेकर शाम 4. 16 मिनट तक
चर मुहूर्त- शाम 5.13 मिनट से 6. 48 मिनट तक

रक्षाबंधन पर क्या रहेगा राहुकाल का समय
राहुकाल को अशुभ मुहूर्त माना जाता है। ऐसे में इस दौरन राखी बांधने से बचें। पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन पर राहुकाल सुबह 10 बजकर 54 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। ऐसे में राहुकाल में बहनें भाईयों की कलाई में राखी न बांधे। 

राखी बांधते समय इस मंत्र का जाप करें
येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल: तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि रक्षे माचल माचल: ।

रक्षाबंधन पर पहले तिलक करें, राखी बांधें या आरती? जानें राखी बांधने की सही विधि

रक्षाबंधन की पूजा थाली में जरूर रखें ये 7 चीजें, जानें हर सामग्री का धार्मिक महत्व
विज्ञापन


रक्षाबंधन कब है ? : किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण और कब बांधें राखी ? जानें कितने बजे शुरू होगा सूतक काल

 

28 अगस्त को रक्षा बंधन पर ग्रहण का साया, सुबह या शाम कब बांध सकेंगे राखी ?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें