फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग को मारने पर नागिन लेती है बदला?

Wed, 12 Jun 2013 09:24 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नाग-नागिन पर कई फिल्म बन चुकी है। इनमें नागिन, नगिना, हिस्स की कहानी में एक बात सामान्य है कि नाग को मारने पर नागिन बदला लेती है। नागिन को नाग की आंखों में मारने वाला का चेहरा दिखता है और वह अपने नाग का बदला लेती है।
विज्ञापन


बड़े-बुजुर्गों से आपने सुना भी होगा कि नाग सांप को नहीं मारना चाहिए। नाग को को मारने पर उसकी आंख में मारने वाले की तस्वीर छप जाती है। अगर नाग को मार दिया तो उसे आग में जला देना चाहिए नहीं तो नागिन नाग की आंखों में मारने वाले की तस्वीर देखकर बदला लेती है।

भविष्य पुराण सहित दूसरे पुराण और शास्त्रों में भी भी बताया गया है कि सांप को नहीं मारना चाहिए। इससे बड़ा दोष लगता है और कई जन्मों तक इसकी सजा भुगतनी पड़ती है। भीष्म पितामह जब अर्जुन के वाणों की सैय्या पर लेटे हुए मृत्यु की घड़ियां गिन रहे थे।
विज्ञापन


उस समय भगवान श्री कृष्ण से प्रश्न किया कि उन्हे इस तरह वाणों की सैय्या पर लेटना पड़ा है यह किस पाप का दंड है। इस पर श्री कृष्ण ने बताया कि आपने सात जन्म पूर्व एक सांप को नागफनी के कांटों पर फेंक दिया था। इससे नाग के पूरे शरीर में कांटा चुभ गया। इसी पाप के कारण आपको वाणों की सैय्या पर सोना पड़ा है।

ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि जो व्यक्ति सांप को मारता है या उसे किसी प्रकार से कष्ट देता है अगले जन्म में उनकी कुण्डली में कालसर्प नामक योग बनता है। इस योग के कारण व्यक्ति को जीवन में बार-बार कठिनाईयों और असफलताओं का सामना करना पड़ता है।

शास्त्रों एवं पुराणों में सांप को नहीं मारने की जो बात की गयी है संभव है कि उसके पीछे कारण यह हो सकता है कि सांप को मारने के बाद लोग इधर-उधर फेंक देते हैं। मरे हुए सांप को कुत्ता, बिल्ली और दूसरे जीव खा लेते हैं इससे उनके शरीर में सांप का जहर चला जाता है और उनकी मृत्यु हो जाती है।

इसलिए कहा गया है कि सांप को नहीं मारें और अगर मरा हुआ सांप दिख जाए या किसी कारण सांप को मार देते हैं तो उसे जला देना चाहिए। जहां तक सांप की आंखों में मारने वाली की फोटो खींच जाने की बात है तो इसे मिथक कह सकते हैं क्योंकि सांप की आंखों को मारने वाले की तस्वीर नहीं होती है।

यह सामान्य सी बात है कि जब आप किसी की आंखों में देखेंगे तो आपको अपनी तस्वीर नजर आएगी। सांप के साथ भी यही बात है। जो उसकी आंखों में देखेगा उसे सांप की आंखों में अपनी तस्वीर नज़र आएगी।
विज्ञापन


नाग और नागिन के मिलन का दृश्य अद्भुत होता है कभी देखा है अगर नहीं तो यहां क्लिक कीजिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें