Margashirsha Month 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार, 20 नबंवर से मार्गशीर्ष मास यानि अगहन मास का आरंभ हो चुका है, यह मास 19 दिसंबर 2021 तक रहेगा। हिन्दी कैलंडर के अनुसार यह वर्ष का नवां महीना है। मार्गशीर्ष माह में मृगशिरा नक्षत्र होता है इसलिए इसे मार्गशीर्ष कहा जाता है। हिन्दू धर्मशास्त्रों में मार्गशीर्ष मास की विशेष महिमा बताई गई है। मार्गशीर्ष मास को सभी मासों में उत्तम और पवित्र तथा विशेष पुण्यदायी माना गया है। मार्गशीर्ष मास में भगवान कृष्ण की उपासना करने का विशेष महत्व माना गया है। श्रीमद भागवत पुराण और स्कंद पुराण में भी मार्गशीर्ष मास के महत्व को बताया गया है। पुराणों के अनुसार समुद्र मंथन के समय शंख भी प्रकट हुआ था। विष्णु पुराण के अनुसार देवी महालक्ष्मी समुद्र की पुत्री है और शंख को लक्ष्मी का भाई माना गया है। इन्हीं कारणों से शंख की पूजा भक्तों को सभी सुख देने वाली गई है। ऐसी मान्यता है कि यदि मार्गशीर्ष मास में शंख का पूजन किया जाए और यह उपाय किए जाएं तो सभी प्रकार के ग्रह-दोषों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं शंख की पूजा किस मंत्र से की जानी चाहिए और इससे जुड़े उपाय क्या हैं-