Mahashivratri Upay 2025: आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व देशभर मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव का माता पार्वती संग विवाह संपन्न हुआ था, जिसके कारण लोग सच्चे मन और भक्ति भाव से महाशिवरात्रि पर व्रत रखते हैं और विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। महाशिवरात्रि पर भोलेभंडारी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस बार महाशिवरात्रि पर बहुत ही सुंदर और दुर्लभ योगों का निर्माण हुआ है। ऐसे में इस दिन कुछ उपाय करने से कई गुने की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि पर कुछ उपायों को करने से भगवान भोलेशंकर और माता पार्वती की विशेष कृपा मिलती है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर कौन-कौन से उपाय कारगर माने जाते हैं।