Lord Shiva Upay: सभी देवों में भगवान शिव शंकर का स्थान सबसे ऊंचा माना गया है। इसलिए उन्हें देवों के देव महादेव कहा जाता है। भगवान भोलेनाथ का स्वरूप सभी देवों से निराला है। वे अपने शरीर पर भस्म, माथे पर चंद्रमा, अपनी जटा में गंगा और गले में भुजंग धारण करते हैं। शिव जी को बहुत दयालु माना जाता है। कहा जाता है कि शिवलिंग पर सिर्फ एक लोटा जल चढ़ाने से ही महादेव खुश हो जाते हैं और भक्त की मनोकामना पूर्ण करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, शिव जी जितने सौम्य और कोमल हैं वे उतने ही उग्र और क्रूर हैं। भोलेनाथ का स्वरूप लोगों की श्रद्धा भक्ति से प्रसन्न होकर मनोवांछित फल प्रदान करता है। ज्योतिष में शिव जी से जुड़े ऐसे कई उपायों के बारे में बताया गया है, जिससे न केवल मनचाहा जीवनसाथी मिलता है, बल्कि हर मनोकामना भी पूर्ण होती है। तो चलिए जानते हैं उपाय...