Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में कब होगा कन्या पूजन, जानें अष्टमी और नवमी की सही तारीख
ललिता पंचमी 2023 मुहूर्त
- अश्विन शुक्ल पंचमी तिथि का प्रारंभ- 19 अक्तूबर को रात में 01 बजकर 12 मिनट से
- अश्विन शुक्ल पंचमी तिथि समाप्त - 20 अक्तूबर को रात में 12 बजकर 31 मिनट पर
पूजा का मुहूर्त- सुबह 06 बजकर 24 मिनट से 07 बजकर 49 मिनट तक, फिर सुबह 10 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 06 मिनट तक।
ललिता पंचमी पूजन सामग्री
कुमकुम, अक्षत, हल्दी, चंदन, अबीर, गुलाल, दीपक, घी, इत्र, पुष्प, दूध, जल, फल, मेवा, मौली, आसन, तांबे का लोटा, नारियल, इत्यादि।
ललिता पंचमी पूजा विधि
- शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन प्रातः उठकर स्नानादि करने के पश्चात माता रानी का पूजन आरंभ करें।
- इस दिन मां ललिता के साथ स्कंदमाता व भगवान शिव की पूजा भी की जाती है।
- माता के समक्ष धूप-दीप प्रज्वलित करें।
- फिर मां ललिता व सभी देवों का तिलक करें और विधिवत सभी चीजों को अर्पित करते हुए पूजन करें।
- इसके बाद मां को मिष्ठान आदि का भोग अर्पित करें और आरती करें।
Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में करें ये सरल उपाय, मां दुर्गा की कृपा से हर मनोकामना होगी पूरी
ललिता पंचमी के व्रत का महत्व
मान्यता है कि जो भी ललिता पंचमी का व्रत रखकर पूरी निष्ठा और भक्ति भाव के साथ ललिता मां की पूजा करता है उसे सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। इस व्रत का महात्मय बताते हुए स्वयं भगवान कृष्ण ने कहा है कि यह व्रत सुख, संतान और संपत्ति प्रदान करने वाला है। इस व्रत को संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए किया जाता है।