फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indira Ekadashi: इंदिरा एकादशी आज, पूजा में शामिल करें ये 3 फूल, लक्ष्मी-नारायण होंगे प्रसन्न

Sat, 28 Sep 2024 07:11 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हिंदू धर्म में एकादशी की तिथि का बहुत महत्व है और आश्विन माह में पड़ने वाली एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार एकादशी 28 सितंबर को है। इस दिन सृष्टि के रचयिता श्रीहरि भगवान विष्णु और धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
indira ekadashi 2024 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indira Ekadashi 2024 Date: आज आश्विन माह की एकादशी है जिसे इन्दिरा एकादशी भा कहते हैं। हिंदू धर्म में एकादशी की तिथि का बहुत महत्व है और आश्विन माह में पड़ने वाली एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार एकादशी 28 सितंबर को है। इस दिन सृष्टि के रचयिता श्रीहरि भगवान विष्णु और धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियां कम हो जाती हैं और खुशियां आती हैं। आश्विन माह में 15 दिन पितृ पक्ष होते हैं। इस दौरान पड़ने वाली एकादशियों पर यदि आप अपने पितरों का श्राद्ध और तर्पण करते हैं तो आपको उनका आशीर्वाद भी मिलेगा।अगर आप भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को विशेष फूल चढ़ाएंगे तो आपको भी विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। आइए जानते हैं लक्ष्मी नारायण को कौन से फूल चढ़ाने चाहिए। 

विज्ञापन


Indira Ekadashi 2024: पितरों को सदगति देती है इंदिरा एकादशी, जानिए महत्व, पूजाविधि और कथा

indira ekadashi 2024 - फोटो : freepik
गुलाब का फूल 
भगवान विष्णु को भी गुलाब प्रिय हैं और गुलाब की खुशबू मन को शांत भी करती है, ऐसे में एकादशी के दिन भगवान विष्णु को गुलाब चढ़ाने से भाग्य में वृद्धि होती है। इंदिरा एकादशी के दिन आपको गुलाब के फूल जरूर चढ़ाने चाहिए। इसके साथ ही यह फूल अर्पित करने से आपको अपने पितरों का आशीर्वाद मिलेगा और पितृ दोष से भी मुक्ति मिलेगी।

indira ekadashi 2024 - फोटो : freepik
सफेद फूल
सफेद फूल को शांति का प्रतीक माना जाता है और यह भगवान विष्णु के हृदय के भी बहुत करीब है। मान्यता है कि यदि श्रीहरि सफेद फूल अर्पित करें तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही सफेद फूल चढ़ाने से मन शांत होता है। खासतौर पर अगर आप इंदिरा एकादशी के दिन लक्ष्मी नारायण को सफेद फूल चढ़ाएंगे तो आपको आशीर्वाद मिलेगा और आपका जीवन खुशहाल रहेगा। यह सफेद फूल सफेद गुलाब, चमेली, रात रानी या सदाबहार कुछ भी हो सकता ही। 
विज्ञापन

indira ekadashi 2024 - फोटो : freepik
कमल के फूल
आपने कमल का फूल लिए हुए देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की तस्वीर या मूर्ति जरूर देखी होगी। ऐसा कहा जाता है कि लक्ष्मी और नारायण को यह फूल बहुत प्रिय है। पुराणों के अनुसार, समुद्र मंथन के समय श्रीहरि कमल के फूल पर बैठे थे। ऐसे में अगर आप एकादशी के दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को कमल अर्पित करेंगे तो आपको पापों से मुक्ति मिलेगी और आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें