घर के मुख्य द्वार पर रखी ये चीजें मां लक्ष्मी को है बेहद प्रिय
- हिंदू धर्म में स्वास्तिक के चिन्ह को बहुत शुभ माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य व पूजा-पाठ की शुरुआत इसके साथ की जाती है। ऐसे में इसे अपने घर मुख्य द्वार के दोनों तरफ बनाना चाहिए, इससे परिवार में सकारात्मकता का संचार होता है। मान्यता है कि घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह होने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
- तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर इसे रखने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। इस दौरान मुख्य द्वार के पास साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। साथ ही सुबह-शाम तुलसी जी के समक्ष दीपक भी जलाएं।
- मुख्य द्वार को पूरे घर में अहम माना जाता है। इसके जरिए घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसे में द्वार पर छोटी सी रंगोली या मां लक्ष्मी के चरण का चिह्न जरूर बनाना चाहिए, इससे परिवार में खुशियां बनी रहती है।
- हिंदू धर्म में पूजा-पाठ करने के खास नियमों का पालन किया जाता है। इन नियमों का पालन करने से देवी-देवता प्रसन्न रहते हैं, इसलिए रोजाना पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा एक बर्तन में पानी और हल्दी मिलाकर मुख्य द्वार पर छिड़काव करें भी करें। साथ ही शाम के समय द्वार पर घी का दीपक जलाकर भी जरूर रखें, इससे बरकत होती है।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मेन गेट पर बंदनवार जरूर लगाना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी का घर में वास होता है। इसके अलावा द्वार पर सुगंधित फूल के पौधे भी रखने चाहिए, ये सकारात्मकता को बढ़ावा देता है।
- इस दौरान आप द्वार पर सूर्य देव का यंत्र भी लगा सकते हैं, इसे बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे लगाने से परिवार में लड़ाई झगड़े की स्थिति कम होने लगती है।
- घर के मुख्य द्वार पर गणेश भगवान की मूर्ति लगाएं। इससे कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है और घर में खुशियों का वास होने लगता है। इस दौरान द्वार पर शुभ-लाभ लिखना भी शुभ होता है। इससे नकारात्मक दूर होती है।