Happy Baisakhi 2022 Wishes: आज 14 अप्रैल को बैसाखी का खास पर्व है। वैशाख महीने में होने के कारण इस पर्व को बैसाखी कहा जाता है। सिख धर्म के लोग इस दिन को नव वर्ष के रूप में मनाते हैं। इस पर्व से कई मान्यताएं और परंपराएं जुड़ी हुई हैं। बैसाखी का पर्व खासतौर पर पंजाब और हरियाणा में धूमधाम से मनाया जाता है। इसे खुशहाली और समृद्धि का भी पर्व माना जाता है। दरअसल, वैशाख महीने तक रबी की फसलें पक जाती हैं और उनकी कटाई शुरू हो जाती है। इस दिन फसल के कटकर घर आ जाने की खुशी में लोग ईश्वर को धन्यवाद करते हैं और अनाज की पूजा करते हैं। शाम को लोग इकठ्ठा होकर गिद्दा और भांगड़ा करते हैं। साथ ही अपने करीबियों को शुभकामना संदेश देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बैसाखी की शुभकामना संदेश, जिसे आप सुख-समृद्धि के इस अवसर पर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को बधाई संदेश दे सकते हैं। आइए शुरू करते हैं....