फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldi Tilak: माथे के साथ गले पर भी लगाएं हल्दी का तिलक, सफलता के साथ मिलते हैं 5 फायदे

Sun, 19 May 2024 07:05 AM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

हल्दी का तिलक लगाना हिंदू धर्म में एक आम प्रथा है। आमतौर पर इसे माथे पर लगाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि माथे के अलावा भी शरीर के किसी और अंग पर हल्दी तिलक लगाना शुभ माना जाता है?
विज्ञापन
हल्दी का तिलक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्दी सदियों से भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। वैसे तो आमतौर पर इसका इस्तेमाल रसोई घर में खाना पकाते समय होता है मगर पूजा-पाठ के लिए भी हल्दी को शुभ माना जाता है। हल्दी अपने कई औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है, यही कारण है कि बहुत सी बीमारियों में भी हल्दी के सेवन का सुझाव दिया जाता है। खैर, हल्दी का तिलक लगाना हिंदू धर्म में एक आम प्रथा है। आमतौर पर इसे माथे पर लगाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि माथे के अलावा भी शरीर के किसी और अंग पर हल्दी तिलक लगाना शुभ माना जाता है? जी हां, अक्सर लोग सिर्फ माथे पर ही तिलक लगाते हैं मगर बहुत कम लोगों को मालूम है कि गले पर भी तिलक लगाया जा सकता है। इसलिए आइए आज के इस लेख में जानते हैं कि माथे के साथ गले पर तिलक लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं-

विज्ञापन
विज्ञापन

  • माना जाता है कि हल्दी में सकारात्मक ऊर्जा स्रोत होता है। गले पर हल्दी का तिलक लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन शांत रहता है। साथ ही भगवान विष्णु का नाम लेकर हल्दी का तिलक लगाने से पाप मिटते हैं।
  • प्रतिदिन गले पर हल्दी का तिलक लगाने से आत्मविश्वास बढ़ता है। यह आपको अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गले पर हल्दी का तिलक लगाने से ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव कम होता है। यह स्वास्थ्य और समृद्धि प्राप्त करने में मदद करता है।
  • हल्दी का तिलक माथे पर और गले पर लगाने से आपका आभा मंडल आलोकित होता है। इतना ही नहीं, मुख मंडल पर तेज बढ़ता है और चेहरा कांतिवान होता है।
  • श्रीहरि के नाम लेकर माथे पर या गले पर हल्दी का तिलक लगाने से आपके दोष दूर होते हैं। साथ ही भगवान विष्णु के आशीर्वाद से आपके बिगड़े कार्य बनने लगते हैं।

क्या है हल्दी का तिलक लगाने का सही तरीका?
सबसे पहले, हल्दी और पानी का गाढ़ा पेस्ट बना लें। अपनी उंगली या तिलक लगाने वाली कलम से गले के बीच में एक छोटा सा तिलक लगाएं। तिलक को सूखने दें। आप रोजाना सुबह स्नान करने के बाद गले पर हल्दी का तिलक लगा सकते हैं। वैसे तो रोज हल्दी का तिलक लगाना शुभ माना जाता है मगर गुरुवार के दिन सुबह में नित्य कर्मों से मुक्त होकर माथे पर तिलक लगाना अत्यंत फलदायी माना जाता है। माथे के साथ गले पर हल्दी का तिलक लगाने से न केवल आध्यात्मिक बल्कि स्वास्थ्य और सौंदर्य संबंधी भी कई लाभ मिलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें