नए साल के पहले दिन किस रंग के कपड़े पहनें?
- फोटो : अमर उजाला
Cloth Colors on New Year 2024: आज से नववर्ष 2024 की शुरुआत हो रही है। नए साल का पहला दिन हर किसी के लिए खास होता है। ऐसे में नए साल के पहले दिन को खास बनाने के लिए लोग पहले ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। इस दिन लोग हर तरह से खुश रहने की कोशिश करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों का मानना है कि नए साल का पहला दिन यदि खुशि-खुशि बीते तो पूरा साल अच्छा बीतता है, इसलिए इस दिन कुछ लोग परिवार के साथ बाहर घूमने जाते हैं, तो कुछ लोग मंदिरों में पूजा पाठ करते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र की मानें तो नए साल के पहले दिन राशि के अनुसार विशेष रंग के कपड़े पहनना ज्यादा शुभ होता है। अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग के कपड़े पहनने से जीवन में सुख-शांति आती है और मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि नए साल के पहले दिन 2024 के दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए...
New Year 2024: स्वामी विवेकानंद के इन अनमोल विचारों के साथ करें नए साल की शुरुआत, सफलता चूमेगी कदम
- मेष:- मेष राशि वालों के लिए लाल रंग बेहद शुभ माना गया है, इसलिए इस राशि वालों को साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। मेष राशि वाले जातक ध्यान रखें कि इस दिन काले रंग के कपड़े न पहनें।
- वृष:- वृष राशि के लोग नए साल के पहले दिन सफेद, गुलाबी और क्रीम रंग के कपड़े पहनें। सफेद रंग वृष राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है। ये रंग पहनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ेगा।
- मिथुन:- मिथुन राशि वाले 1 जनवरी 2024 को हरा रंग पहनें। मिथुन राशि वालों के लिए हरा रंग शुभ माना जाता है। हरा रंग धारण करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
- कर्क:- कर्क राशि के जातक नए साल के पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहनें। इस रंग का कपड़ा पहनने से कर्क राशि के जातकों का सोया भाग्य जागता है। साथ ही अधूरे पड़े कार्यों में सफलता मिलनी शुरू हो सकती है। सिंह:- सिंह राशि के लोग 1 जनवरी 2024 को पीले, सुनहरे या सफेद रंग के वस्त्र पहन सकते हैं। ऐसा करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
- कन्या:- नए साल 2024 के दिन कन्या राशि वाले हल्के नीले, हल्के गुलाबी या फिर हरे रंग के कपड़े पहनें। ये तीनों ही रंग कन्या राशि वालों के लिए शुभ माने गए हैं।
- तुला:- तुला राशि वालों के लिए नए साल के लिए नीले रंग का कपड़ा पहनना शुभ माना गया है। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। साथ ही कामयाबी के द्वार खुलने लगेंगे।
- वृश्चिक:- वृश्चिक राशि के लोग इस दिन महरून या लाल रंग के वस्त्र धारण करें। ये दोनों ही रंग आपके लिए वास्तु शास्त्र में शुभ माने गए हैं। इन रंगों के वस्त्र पहनने से उनकी किस्मत के द्वार खुल सकते हैं।
New Year 2024: शुभ दिन से हो रही है नए साल की शुरुआत, महादेव की कृपा पाने के लिए कर लें ये काम
- धनु:- नए साल पर धनु राशि वाले पीले, नारंगी या लाल रंग के कपड़े पहनें। ये तीनों रंग धनु राशि वालों के लिए बहुत शुभ माने गए हैं। नए साल पर इन रंग के कपड़े पहनने से सालभर खुशियों का संचार होता है।
- मकर:- मकर राशि वाले लोग नए साल के पहले दिन नीले रंग के कपड़े पहनें। इस रंग के वस्त्र पहनने से आपकी कामयाबी की राह में आ रही सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
- कुंभ:- कुंभ राशि के जातकों को बैंगनी और नीले रंग से मिलते-जुलते रंग वाले कपड़े पहनना शुभ माना गया गया है। नए साल के पहले दिन इन दोनों रंगों के कपड़े पहनने से सालभर सुख-समृद्धि बनी रहती है।
- मीन:- मीन राशि के लोगों को पीले रंग के वस्त्र पहनना बेहद शुभ माना गया है। यह रंग आपके लिए शुभ फल देने वाला माना गया है।