Astrology: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे और तुलसी की माला दोनों का विशेष महत्व होता है। तुलसी का पौधा हर घर में जरूर होता है और नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा होती है। शास्त्रों में तुलसी को बहुत ही पवित्र और सकारात्मक प्रभाव वाला पौधा माना जाता है। हिंदू धर्म में जितना तुलसी के पौधे की पूजा का महत्व होता है उतना ही तुलसी की माला पहनना का भी होता है और इससे जाप करना फलदायी माना जाता है। जो लोग भगवान कृष्ण और भगवान विष्णु के उपासक होते हैं वे तुलसी की माला जरूर अपने गले में धारण करते हैं। ऐसी मान्यता है कि तुलसी की माला गले में पहनने से मन में शांति और आध्यात्मिक पवित्रता बनी रहती है। इसके अलावा ज्योतष में भी तुलसी की माला का विशेष महत्व होता है। तुलसी की माला धारण करने से व्यक्ति की कुंडली में मौजूद बुध और गुरु दोनों ही ग्रह मजबूत होते हैं। आइए जानते तुलसी के माला पहनने और इससे जाप करने के नियम क्या-क्या होते हैं।