गणेश विसर्जन शुभ मुहूर्त-
चतुर्दशी तिथि आरंभ- 19 सितंबर 2021 दिन रविवार प्रातः 05 बजकर 59 मिनट से
चतुर्दशी तिथि समाप्त- 20 सितंबर 2021 दिन सोमवार प्रातः 05 बजकर 28 मिनट पर
प्रातः काल विसर्जन मुहूर्त- 07 बजकर 40 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक
दोपहर विसर्जन मुहूर्त- 01 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम को 03 बजकर 18 मिनट तक
संध्या काल विसर्जन मुहूर्त- शाम को 06 बजकर 21 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 46 मिनट तक
गणेश विसर्जन करते समय इन बातों का रखें ध्यान-
गणेश विसर्जन करने से पहले क्षमा प्रार्थना अवश्य करनी चाहिए।
कई बार लोग ऐसे ही दूर से प्रतिमा को पानी में डाल देते हैं लेकिन यह गलती नहीं करनी चाहिए।
गणपति जी को आराम से पूरे सम्मान के साथ विसर्जित करना चाहिए। इसके साथ ही समस्त समाग्री को भी सम्मान के साथ प्रवाहित करें।
अपने द्वारा की गई गलतियों की क्षमा के साथ मंगल करने की प्रार्थना करनी चाहिए।