फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया से पहले घर से इन 5 अशुभ चीजें को जरूर निकाल दें , मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Mon, 17 Apr 2023 03:36 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

इस बार अक्षय तृतीया का त्योहार 22 अप्रैल को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया का पर्व शुभ कार्यों को करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
akshaya tritiya 2023: शास्त्रों में अक्षय तृतीया को विशेष अबूझ मुहूर्त कहा गया है। इस विशेष दिन पर शुभ कार्य करने, शुभ खरीदारी करने और दान करने की विशेष महत्व होता है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया एक अबूझ मुहूर्त होता है। यानी कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य को करने के लिए बिना मुहूर्त का विचार किए हुए इस दिन किया जा सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष अक्षय तृतीया का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस बार अक्षय तृतीया का त्योहार 22 अप्रैल को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया का पर्व शुभ कार्यों को करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है अक्षय तृतीय के दिन ही भगवान परशुराम, नर-नारायण और हयग्रीय का अवतार हुआ था। अक्षय तृतीया के दिन सोने के आभूषण खरीदने की परंपरा होती है। ऐसा कहा जाता है इस दिन पर खरीदारी करने पर इसका कभी क्षय नहीं होता है। अक्षय तृतीया पर सूर्य और चंद्रमा दोनों ही ग्रह अपनी उच्च राशि में मौजूद होते हैं जिसका शुभ प्रभाव होता है। अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा आराधना करने की परंपरा होती है। अक्षय तृतीया का लाभ पाने के लिए इस पर्व के पहले घर पर मौजूद कुछ चीजों को निकाल देना चाहिए। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर किन-किन चीजों का घर से बाहर निकालना चाहिए।

विज्ञापन


गंदे और फटे पुराने कपड़े
अक्षय तृतीया पर घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसे में अक्षय तृतीया से पहले गंदे और फटे-पुराने कपड़ों को घर से बाहर निकाल देना चाहिए। अक्षय तृतीया का संबंध मां लक्ष्मी से होता हैं और मां लक्ष्मी उन्ही घरों पर  वास करती हैं जहां पर साफ-सफाई ज्यादा होती हैं। इस कारण से अक्षय तृतीया के पहले गंदे और पुराने कपड़ों को घर से निकाल देना चाहिए।

फटे पुराने जूते 
घर पर मौजूद फटे-पुराने जूते चप्पल रखने से घर में हमेशा ही दरिद्रता का ही वास होता है। ऐसे में अक्षय तृतीया से पहले घर पर मौजूद सभी तरह के पुराने और फटे चप्पलों को बाहर कर देना चाहिए। जिन घरों में बेकार हो चुके और फटे जूते घर के कोनों में एकत्रित रहते हैं वहां पर कभी भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। 
विज्ञापन


टूटी झाड़ू
शास्त्रों के अनुसार झाड़ू को मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। घर पर झाड़ू होने से सुख-समृद्धि का वास होता है। लेकिन जिन घरों में टूटी हुई झाड़ू रखी हुई होती है वहां से मां लक्ष्मी रूठ जाती है। ऐसे में अगर आपके घर में कोई टूटी हुई झाड़ू रखी हुई हो तो उसे अक्षय तृतीया से पहले ही घर से बाहर कर देना चाहिए।

सूखे पौधों को करें घर से बाहर
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर रखे हुए सूखे पौधे वास्तु दोष का कारण बनते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में कोई पौधा सूख गया होता तो उसे अक्षय तृतीया से पहले फौरन ही हटा देना चाहिए। इसे मां लक्ष्मी का वास आपके घर में आसानी के साथ होता है। 
विज्ञापन


Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर मेष राशि में पंचग्रही योग, इन 4 राशियों को तरक्की मिलने के योग
Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर भूल से भी न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें