फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahoi ashtami 2021: अहोई अष्टमी पर होगा त्रियोग का संयोग, मिलेगी हर काम में सफलता

Thu, 28 Oct 2021 10:44 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अहोई अष्टमी 2021 इस दिन बन रहे हैं बेहद ही शुभ योग - फोटो : self
विज्ञापन

Ahoi ashtami 2021: हिंदू पंचांग  (Hindu Panchang) के अनुसार आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि ( Ashtami Tithi) है। इस तिथि पर हर वर्ष अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को माताएं अपनी संतान की दीर्घायु व उज्जवल भविष्य की कामना के लिए अहोई अष्टमी का व्रत करती हैं। इइस दिन माताएं अपनी संतान के लिए पूरे दिन निर्जला रहकर कठिन उपवास ( Vrat) करती हैं। इस दिन महिलाएं पूरे दिन उपवास करने के बाद संध्या में पूजन-अर्चन करने के पश्चात तारों की छांव में अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। इस बार अहोई अष्टमी और भी ज्यादा खास है, क्योंकि ज्योतिष के अनुसार इस बार अहोई अष्टमी के दिन एक साथ तीन शुभ योगों का संयोग बन रहा है जो बेहद ही शुभफालदायी रहेगा। 

विज्ञापन

अहोई अष्टमी शुभ मुहूर्त-
कार्तिक कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि आरंभ- 28 अक्टूबर 2021 दोपहर 12 बजकर 49 मिनट से
कार्तिक कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि समाप्त- 29 अक्टूबर 2021 दोपहर 02 बजकर 09 मिनट पर
अहोई अष्टमी पूजा शुभ मुहूर्त- अक्टूबर शाम 06 बजकर 40 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 35 मिनट तक 
तारों की छांव में  अर्घ्य देने का समय- शाम को 06 बजकर 03 मिनट पर

विज्ञापन

अहोई अष्टमी पर बन रहे हैं ये तीन शुभ योग
इस बार अहोई अष्टमी पर तीन मुख्य शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और गुरुपुष्य योग बन रहे हैं। इसी के साथ इस दिन चंद्रमा स्वयं के स्वामित्व वाली राशि कर्क में रहेंगे। अमृत सिद्ध योग और सर्वार्थ सिद्धि योग को बेहद ही शुभ योग माना जाता है इन दोनों ही योगों में किए गए कार्य सफल होते हैं। ये योग पूजन-अनुष्ठान और अन्य सभी कार्यों के लिए उत्तम माने गए हैं। मान्यता अनुसार, इन शुभ योगों में पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसलिए अहोई के दिन इन योगों में पूजन करना माताओं के लिए बहुत ही शुभफलदायक रहेगा। इसके अलावा इस दिन गुरुपुष्य नक्षत्र और रवि योग होने से इस दिन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। एक साथ इतने सारे शुभ योग बनना बेहद ही सौभाग्यदायक है।

अहोई अष्टमी का आरंभ रवि योग में होगा और इसी का साथ इस दिन प्रातः 06:30 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग और गुरु पुष्य योग आरंभ हो जाएंगे जो पूरे दिन रहेंगे। 28 अक्टूबर को सुबह 09:42 से लेकर अगले दिन प्रातः 06:30 तक अमृत सिद्धि योग रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें