बेगूसराय में युवाओं द्वारा दंड परिक्रमा देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ लग गई। इस दंड परिक्रमा के माध्यम से युवाओं ने लोगों के बीच एक आस्था का नया पैगाम दिया है। बताया जाता है कि बेगूसराय जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित बीहट नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बीहट बड़की दुर्गा मंदिर सिद्ध पीठ के रुप में मान्यता है।
यह भक्तों के लिए बड़ा ही आस्था का केंद्र बना हुआ है। खासकर अष्टमी के दिन जो भी मां से मन्नत मांगती है। माता रानी से उनकी मन्नत पूरा करती है। सबसे बड़ी बात है कि आज 100 से अधिक युवाओं की टीम के द्वारा सिमरिया गंगा घाट से दंड परिक्रमा के माध्यम से माता के मंदिर में हाजिरी लगाने पहुंचे हैं। इस दौरान युवा बताते हैं कि बीहट की शक्तिपीठ माता का मंदिर है।
आज माता के दरबार में परिक्रमा के माध्यम से माता से मन्नत मांगी गई है। माता रानी मन्नत जरूर पूरा करेगी। बताते चले कि आस्था का एक नए स्वरूप देखने को मिला, जहां 100 से अधिक युवा के टीम सिमरिया से दंड परिक्रमा करते हुए माता के दरबार में पहुंचे। तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से युवा के द्वारा दान परिक्रमा करते हुए माता के पास हाजिरी लगाने के लिए पहुंचे हैं।
बताते चले कि यह दुर्गा मंदिर बेगूसराय जिला ही नहीं, पूरे देश में सबसे ऊंचा और विशाल दुर्गा मंदिर है। इस मंदिर की ऊंचाई 221 फीट है और यह 11 मंजिला का विशाल मंदिर है। इस दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना पूरे पारंपरिक तरीके से होती हुई आ रही है। इस दुर्गा मंदिर के पुजारी पंकज कुमार सिंह उर्फ फलाहारी बाबा बताते हैं कि माता रानी की यहां असीम उनकी कृपा है। जो भी श्रद्धा भाव से यहां पर भक्त पहुंचते हैं, उनकी मन्नते माता पूरी कर देती हैं।
फलाहारी बाबा ने बताया कि अभी तक सैकड़ों, नहीं हजारों वैसे भक्तगण हैं, जिनकी मन्नतें पूरी मां ने की है। जो लोग बिहार से बाहर रहते हैं। वो लोग दुर्गा पूजा के समय में यहां आकर श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं। उन्होंने बताया है कि आस्था का एक नया रूप इस जगह देखने को मिलता।