फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़ा पुण्य, कीर्तन भजन भी इसके आगे कुछ नहीं

Fri, 25 Apr 2014 10:39 AM IST
शिवकुमार गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन के एक आश्रम में संकीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था। हरि बाबा घंटा बजाकर 'हरि बोल-हरि बोल' की ध्वनि के बीच मस्त होकर झूम रहे थे। विरक्त संत उड़िया बाबा भगवत नाम के संकीर्तन का आनंद ले रहे थे।
विज्ञापन


अचानक चार-पांच व्यक्ति वहां पहुंचे। उन्हें देखते ही उड़िया बाबा समझ गए कि ये लोग बीमार और भूखे हैं। शायद कई दिनों से उन्हें भोजन न प्राप्त हुआ हो। उनकी दयनीय स्थिति देख बाबा की आंखों से आंसू निकलने लगे।

वह एकाएक संकीर्तन से उठे और उन भूखे-बीमार दरिद्रों को लेकर आश्रम में चले गए और एक सेवक से बोले, इन सबको कमरे में बिठाकर भोजन कराओ। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से उनको भोजन परोसा और प्रेम से भरपेट खिलाया। बाबा ने एक वैद्य को संकेत कर उन्हें दवा भी दिलवाई और उनके लिए वस्त्रों की व्यवस्था करवाई।
विज्ञापन


हरि बाबा इस बात से हतप्रभ हो उठे थे कि उड़िया बाबा पहली बार संकीर्तन बीच में छोड़कर वहां से क्यों गए। उन्हें यह बहुत आश्चर्यजनक लग रहा था। वह उनके पास पहुंचे और पूछा, बाबा, आपने ऐसा क्यों किया? उड़िया बाबा उनसे बोले, भजन और संकीर्तन आदि तभी सार्थक होते हैं, जब उपस्थित लोगों में से कोई भी भूखा-प्यासा न हो। ये लोग भूखे थे और मैंने इन्हें भोजन कराकर तृप्त कराया है।
विज्ञापन


उड़िया बाबा उठे और संकीर्तन का आनंद लेने संकीर्तन स्थल पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें