फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि के प्रकोप से बचना है तो जरूर पालिए कुत्ता, फायदे एक नहीं बहुत होने वाले हैं

Fri, 09 Mar 2018 10:08 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
dog
बहुत से लोगों को पेट्स पालने का शौक होता है। किसी को बिल्ली, किसी को खरगोश तो वहीं कुछ लोगों को कुत्ता पालने का शौक होता है। सभी पालतू जानवरों में कुत्ते को सबसे वफादार जानवर माना जाता है। यह हमारे घर की रखवाली तो करता ही है, साथ ही यह हमारे लिए शुभचिंतक भी होता है। शायद आपको यह नहीं मालूम होगा लेकिन वैज्ञानिकों का मानना हैं कि कुत्तों को मुसीबत का पहले ही अंदाजा लग जाता है। इतना ही नहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुत्ते को रत्न माना जाता है और बताया गया है कि किसी भी व्यक्ति के अशुभ ग्रहों को शांत करने का उपाय भी कुत्तों से जुड़ा है। 
विज्ञापन

2 of 4
rahu ketu
कहा जाता है कि जो लोग काला कुत्ता पालते हैं और उसे खाना खिलाते हैं उनसे शनिदेव अति प्रसन्न होते हैं और उनके जीवन में आ रही परेशानियां भी कम हो जाती हैं। इतना ही नहीं इस उपाय को करने से साढ़ेसाती या कुंडली में कोई दोष हो तो वह भी निश्चित ही ठीक हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
chapati
शास्त्रों में इस बात का जिक्र है कि कुत्ते को घी की रोटी खिलाने से शनि के साथ-साथ राहु-केतु संबंधित दोषों का भी निवारण हो जाता है। इतना ही नहीं कालसर्प योग से पीड़‍ित लोगों के लिए भी यह उपाय लाभ पहुंचाता है।
विज्ञापन

4 of 4
chapati
पितृ शांति के लिए कुत्तों को मीठी रोटी खिलाने के लिए बताया जाता है। कुत्ते को हर रोज रोटी खिलाने से आपके सभी तरह के संकट दूर होते हैं। घर में किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटना नहीं होती। लाल किताब के अनुसार घर में किसी भी रंग के कुत्ते को पालने से केतू के खराब प्रभाव को कम किया जा सकता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें