फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishwakarma Puja 2023: विश्वकर्मा जयंती आज, जानिए भगवान विश्वकर्मा की पूजाविधि, महत्व और शुभ मुहूर्त

Sun, 17 Sep 2023 07:12 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

भगवान विश्वकर्मा को संसार का पहला इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के दिन विशेष तौर पर औजारों, निर्माण कार्य से जुड़ी मशीनों, दुकानों, कारखानों आदि की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
Vishwakarma Jayanti 2023: विश्वकर्मा जी को यंत्रों का देवता भी माना जाता है।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vishwakarma Puja 2023: आज (17 सितंबर) विश्वकर्मा पूजा है। शास्त्रों के अनुसार ब्रह्माजी ने इस संसार की रचना की थी। भगवान विश्वकर्मा ने इस संसार को सुंदर बनाने का काम किया। ब्रह्माजी के पुत्र धर्म से वास्तुदेव उत्पन्न हुए। वास्तुदेव की अंगिरसी नामक पत्नी से विश्वकर्मा का जन्म हुआ। भगवान विश्वकर्मा को संसार का पहला इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के दिन विशेष तौर पर औजारों, निर्माण कार्य से जुड़ी मशीनों, दुकानों, कारखानों आदि की पूजा की जाती है। इसके साथ ही साथ विश्वकर्मा जी को यंत्रों का देवता भी माना जाता है।  

विज्ञापन


देवताओं के लिए बनाए अस्त्र-शस्त्र और नगर
हिंदू मान्यताओं के अनुसार प्राचीन काल में देवताओं के महल और अस्त्र-शस्त्र भगवान विश्वकर्मा ने ही बनाए थे इसलिए इन्हें निर्माण का देवता कहा जाता है। शास्त्रों में ऐसा भी कहा गया है कि ब्रह्माजी के निर्देश पर ही विश्वकर्मा जी ने इंद्रपुरी, त्रेता में लंका, द्वापर में द्वारिका एवं हस्तिनापुर, कलयुग में जगन्नाथपुरी आदि का निर्माण किया था। इसके अलावा श्रीहरि भगवान विष्णु के लिए सुदर्शन चक्र, शिव जी का त्रिशूल, पुष्पक विमान, इंद्र का व्रज को भी भगवान विश्वकर्मा ने ही बनाया था।

पूजाविधि
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनें। साथ ही सभी उपकरण, औजार, सामान, मशीन की भी साफ सफाई करें। फिर पूरी जगह गंगाजल से छिड़काव करें। पूजा के लिए सबसे पहले पूजा स्थल पर कलश स्थापित करें और फिर चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर विश्वकर्मा की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें और माला पहनाएं। इसके बाद हाथ में फूल और अक्षत लेकर ध्यान करें। इसके बाद फूल अक्षत लेकर मंत्र पढ़ें और चारो ओर छिड़कें। इसके बाद सभी मशीन व औजार आदि पर रक्षा सूत्र बांधे और प्रणाम करें। फिर भगवान को फल, मिष्ठान आदि का भोग लगाएं। साथ में पूरे संस्थान और मशीन, औजार आदि चीजों की भी आरती करें। 
विज्ञापन


पूजन में भगवान विष्णु का भी ध्यान करें और यज्ञ आदि का आयोजन करें। जहां पूजा कर रहे हों, उस परिसर में हर जगह आरती लेकर जाएं और भोग सभी में वितरण कर दें। पूजा के दौरान “ॐ विश्वकर्मणे नमः” मंत्र का यथाशक्ति जप करना चाहिए। पूजा के बाद भगवान विश्वकर्मा से सफलता की कामना करें। उसके बाद प्रसाद वितरित करें।

Ganesh Utsav 2023: गणेश चतुर्थी पर शुभ योग में हो रहा है बप्पा का आगमन, जानें मुहूर्त और महत्व

विश्वकर्मा पूजा का महत्व
श्रमिक वर्ग से जुड़े लोगों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस दिन सभी कारखानों और औद्योगिक संस्थानों में विश्वकर्माजी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं साथ ही व्यापार में तरक्की और उन्नति प्राप्त होती है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति में नई ऊर्जा का संचार होता है और व्यापार या निर्माण आदि जैसे कार्यों में आने वाली सभी समस्याएं और रुकावटें दूर होती हैं। मान्यता के अनुसार भगवान विश्वकर्मा की पूजा से सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन


विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त
वैसे तो भगवान विश्वकर्मा की पूजा दिन भर की जाएगी, लेकिन इनकी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 17 सितंबर की सुबह 10 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें