कब है ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा
पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा की तिथि 21 जून की सुबह 7 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 22 जून को प्रात: 6 बजकर 37 मिनट पर होगा। ऐसे में वट पूर्णिमा व्रत 21 जून को रखा जाएगा।
वट व्रत सामग्री की सूची
वट व्रत की पूजा में बरगद के पेड़ की पूजा का विधान है। अगर आपके आसपास बरगद का पेड़ नहीं है, तो कहीं से इसकी टहनी तोड़कर उसकी भी पूजा कर सकते हैं। इसके अलावा बांस का पंखा, कलावा या सफेद सूत (हल्दी में रंगा हुआ), मौसमी फल जैसे आम, लीची, तरबूज, अक्षत, केला का पत्ता, पान और तांबे का लोटा व मिठाई जैसी व्रत सामग्री पूजा में जरूर शामिल करें।
वट व्रत की पूजा विधि
वट व्रत के दिन महिलाएं सुबह ही स्नान कर लें। इसके बाद लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण करें। बाद में मुहूर्त के अनुसार पूजा सामग्री के साथ पूजा स्थान पर पहुंचे। फिर वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करें और पुष्प, अक्षत, फूल, भीगा चना, गुड़ व मिठाई चढ़ाएं। इसके बाद वट वृक्ष पर सूत लपेटते हुए सात बार परिक्रमा करें और अंत में प्रणाम करके परिक्रमा पूर्ण करें। बाद में आप हाथ में चने लेकर वट सावित्री की कथा पढ़ें या सुनें। अंत में अपनी इच्छानुसार दान करें।
वट वृक्ष पूजन मंत्र
अवैधव्यं च सौभाग्यं देहि त्वं मम सुव्रते।
पुत्रान् पौत्रांश्च सौख्यं च गृहाणार्घ्यं नमोऽस्तुते।।
यथा शाखाप्रशाखाभिर्वृद्धोऽसि त्वं महीतले।
तथा पुत्रैश्च पौत्रैश्च सम्पन्नं कुरु मा सदा।।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।