फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Vrat Niyam: अगर रख रहे हैं नौ दिनों का व्रत, तो इन पांच बातों का रखें ध्यान

Fri, 04 Oct 2024 12:43 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Navratri Vrat Niyam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Navratri Vrat Niyam: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि रहती हैं। इस साल 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गए हैं, जो 11 अक्तूबर 2024 को समाप्त होंगे। वहीं अगले दिन 12 अक्तूबर को दुर्गा विसर्जन किया जाएगा। इस बार गुरुवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने के कारण माता का आगमन पालकी में हुआ है, जो सभी के लिए बेहद खास है। 

मान्यता है कि देवी के धरती पर आने से भक्तों के जीवन में खुशियों का वास होता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती हैं। यही नहीं महिलाएं वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए उपवास भी रखती हैं। हालांकि  ये व्रत हमेशा नियमों के साथ रखना चाहिए, अन्यथा अपशगुन हो सकता है। ऐसे में आइए नवरात्रि व्रत नियमों के बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन

इन पांच बातों का रखें ध्यान
  • कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। इसलिए नवरात्रि के दिनों में किसी भी कन्या व महिला का अपमान न करें। इस दौरान आप अष्टमी या नवमी पर कन्याओं को भरपेट हलवा पूरी का भोजन कराएं। इससे देवी की कृपा प्राप्त होती है।
  • नवरात्रि का यदि आपने व्रत रखा है, तो नियमानुसार माता की पूजा करें। इन दिनों घर को कभी खाली नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शारदीय नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा घरों में भ्रमण करती हैं। ऐसे में घर में उजाला रखें। इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • नवरात्रि के नौ दिनों में प्याज लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपने व्रत नहीं रखा है, तब भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। यही नहीं घर में भी इसका उपयोग करने से बचें।
  • नवरात्रि का समय मां की भक्ति को समर्पित है। इन दिनों पूजा पाठ करने से जातक की सभी समस्याएं समाप्त होती हैं। साथ ही मनोवांछित फल मिलता है। ऐसे में अगर आप व्रत रख रहे हैं, तो दिन के अनुसार देवी की पूजा जरूर करें।

शारदीय नवरात्रि 2024 तिथि
पहला दिन- मां शैलपुत्री – 3 अक्तूबर 2024
दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा – 4 अक्तूबर 2024
तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा की पूजा – 5 अक्तूबर 2024
चौथा दिन- मां कूष्मांडा की पूजा – 6 अक्तूबर 2024
पांचवां दिन- मां स्कंदमाता की पूजा – 7 अक्तूबर 2024
छठा दिन- मां कात्यायनी की पूजा – 8 अक्तूबर 2024
सातवां दिन- मां कालरात्रि की पूजा – 9 अक्तूबर 2024
आठवां दिन- मां सिद्धिदात्री की पूजा – 10 अक्तूबर 2024
नौवां दिन- मां महागौरी की पूजा – 11 अक्तूबर 2024
विजयदशमी – 12 अक्तूबर 2024, दुर्गा विसर्जन
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें