Shardiya Navratri 2024 Maa Chandraghanta Aarti lyrics
- फोटो : अमर उजाला
Shardiya Navratri 2024 Maa Chandraghanta Aarti lyrics: मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि 3 अक्तूबर 2024 से शुरु हो चुके हैं, इसका समापन 11 अक्तूबर 2024 को नवमी के दिन होगा। अगले दिन 12 अक्तूबर को दुर्गा विसर्जन किया जाएगा। नवरात्रि में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती हैं, जिससे माता रानी प्रसन्न होती हैं। मान्यता है कि दिन के अनुसार देवी की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। वहीं नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप 'देवी चंद्रघंटा' की आराधना की जाती है।
कहते हैं कि देवी चंद्रघंटा पार्वती माता का विवाहित रूप हैं। उन्होंने शिव जी से विवाह करने के बाद माथे पर आधा चंद्रमा सजाना शुरू कर दिया था। इसलिए उन्हें मां चंद्रघंटा कहा जाता है। बात देवी के रूप की करें, तों उनका स्वरूप मन मोह लेने वाला है। वह हाथों में त्रिशूल, गदा, तलवार, बाण, धनुष, कमंडल व कमल का फूल रखती हैं। माना जाता है कि उनकी अर्चना से जातक के भाग्य में वृद्धि होती है। इस दौरान आरती करना और भी फलदायक है। इससे जातक की सभी समस्याएं दूर होती हैं। ऐसे में आइए मां चंद्रघंटा की आरती के बारे में जानते हैं।