शारदीय नवरात्रि 2024 का पहला दिन
पंचांग के अनुसार इस साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 3 अक्तूबर 2024 को सुबह 12 बजकर 19 मिनट से हो रहा है। इसका समापन 4 अक्टूबर को सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदया तिथि के मुताबिक शारदीय नवरात्रि का पहला दिन 3 अक्टूबर 2024 को होगा, और इस दिन से ही नवरात्रि की शुरूआत होगी।
- दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा – 4 अक्तूबर 2024
- तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा की पूजा – 5 अक्तूबर 2024
- चौथा दिन- मां कूष्मांडा की पूजा – 6 अक्तूबर 2024
- पांचवां दिन- मां स्कंदमाता की पूजा – 7 अक्तूबर 2024
- छठा दिन- मां कात्यायनी की पूजा – 8 अक्तूबर 2024
- सातवां दिन- मां कालरात्रि की पूजा – 9 अक्तूबर 2024
- आठवां दिन- मां सिद्धिदात्री की पूजा – 10 अक्तूबर 2024
- नौवां दिन- मां महागौरी की पूजा – 11 अक्तूबर 2024
- विजयदशमी – 12 अक्टूबर 2024, दुर्गा विसर्जन
अष्टमी-नवमी तिथि
इस साल अश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 10 अक्तूबर 2024 को दोपहर 12.31 से शुरू होगी और 11 अक्तूबर 2024 को दोपहर 12.06 पर समाप्त होगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी।
Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में इस शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापना, प्रसन्न होंगी मां दुर्गा
Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा को समर्पित, जानें किस दिन किस स्वरूप की होगी पूजा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।