फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि पंचमी 2018 : सप्तऋषियों का पूजन कर आज दूर करें अनजाने में किए गए सारे पाप

Fri, 14 Sep 2018 04:35 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
rishi panchami
विज्ञापन
भाद्रपद की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ऋषि पंचमी का व्रत मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से सप्त ऋषियों की पूजा की जाती है। इस व्रत को पुरुष और महिलाएं दोनो ही कर सकते है। ऋषि पंचमी के दिन महिलाएं सप्तऋषियों की पूजा कर उनसे धन-धान्य, समृद्धि, संतान प्राप्ति तथा सुख-शांति की कामना करती हैं।
विज्ञापन


कट जाते हैं सारे पाप
शास्त्रों के अनुसार इस व्रत को सप्तऋषियों की पूजा करने से सभी प्रकार के पापो से मुक्ति मिल जाती है। इस व्रत के प्रताप से अनजाने में किए गए पाप भी दूर हो जाते हैं।

इस कामना के लिए महिलाएं करती हैं व्रत
इस व्रत के बारे में ब्रह्राजी ने राजा सिताश्व को बताया था जिसे करने से प्राणियों के समस्त पापों का नाश हो जाता है। सनातन धर्म में स्त्री जब मासिक धर्म या रजस्ख्ला (पीरियड) में होती है तब उसे सबसे अपवित्र माना जाता है। इस दोष को दूर करने के लिए वर्ष में एक बार ऋषि पंचमी का व्रत किया जाता है।
विज्ञापन


करें नदी स्नान
ऋषि पंचमी के व्रत में किसी नदी में स्नान करना चाहिए और कथा सुननी चाहिए साथ ही दान-दक्षिणा आदि करना चाहिए। इस व्रत को करने से धन-सम्पति और सुख- शांति का आशीर्वाद मिलता है।

इस अन्न को नहीं करें ग्रहण
इस दिन सप्तऋषियों की पूजा करने से व्यक्ति के सभी प्रकार के पाप नष्ट हो जाते है। अविवाहित स्त्रियों के लिए यह व्रत बेहद महत्त्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन हल से जोते हुए अनाज को नहीं खाया जाता अर्थात जमीन से उगने वाले अन्न ग्रहण नहीं किए जाते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें