Pitru Paksha 2024 Date: हर साल पितृ पक्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा से शुरू होकर आश्विन मास की अमावस्या पर समाप्त होता है। इस साल 17 सितंबर 2024 से पितृ पक्ष की शुरूआत हो रही है, जिसका समापन 2 अक्तूबर 2024 को होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार साल के ये 16 दिन पूर्वजों की पूजा, आत्म शांति और आशीर्वाद पाने के लिए बेहद खास होते हैं, इन्हें श्राद्ध कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार श्राद्ध अवधि के दौरान हम सभी के पूर्वज धरती पर आते हैं। ऐसे में पिंडदान करने से उनकी आत्मा को शांति प्राप्त होती हैं।
पितृ पक्ष के समय कई नियमों का पालन भी किया जाता है, जिससे पूर्वजों की कृपा परिवार पर बनी रहती है। आमतौर पर लोग श्राद्ध के दौरान पूजा पाठ से जुड़े कार्यों पर अधिक जोर देते हैं। इससे पितरों का आशीर्वाद और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दौरान पितरों का तर्पण करने से पितृ ऋण चुकाने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए पितृ पक्ष की तिथि कब कब है, जान लते हैं।