फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2019 : जानें अक्षय तृतीया के दिन की कौन सी गलतियां बनती हैं अक्षय पाप का कारण

Tue, 07 May 2019 08:11 AM IST
Madhukar Mishra पं. जयगोविन्द शास्त्री, ज्योर्तिविद्
विज्ञापन
1 of 7
Akshaya Tritiya 2019
वैशाख शुक्लपक्ष तृतीया को स्वयंसिद्ध मुहूर्त या 'अक्षय तृतीया' के रूप में मनाया जाता है। श्री श्वेतवाराहकल्प में वैवस्वत मन्वन्तर के मध्य सत्ययुग के आरंभ की इस पुण्यदाई तृतीया तिथि को माता पार्वती ने मानव कल्याण हेतु अमोघ फल देनेवाली बनाया है। माँ के आशीर्वाद प्रभावस्वरूप इस तिथि के मध्य किया गया कोई भी कार्य कभी भी निष्फल नहीं होता है। 

अक्षय तृतीया किन कार्यों के लिए शुभ और किन कार्यो के लिए अशुभ फल प्रदान करती है और इस दिन किस कार्य को भूलकर भी नहीं करना चाहिए, जानने के लिए अगली स्लाइड क्लिक करें — 
विज्ञापन

2 of 7
Akshaya Tritiya 2019
इन कार्यों के लिए शुभ है अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया की पावन तिथि को व्यापार आरम्भ, गृहप्रवेश, वैवाहिक कार्य, सकाम अनुष्ठान, जप-तप, पूजा-पाठ आदि के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन दिया गया दान और मिलने वाला पुण्य अक्षय रहता है, अर्थात् वह कभी नष्ट नहीं होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Akshaya Tritiya 2019
भूलकर भी न करें ये काम
जिस तरह अक्षय तृतीया पर किए जाने वाले पुण्य कार्य का क्षय नहीं होता है, उसका फल निश्चित रूप से व्यक्ति को मिलता है, उसी प्रकार इस दिन किये जाने वाले अनाचार, अत्याचार, दुराचार, धूर्तता आदि के परिणाम से होने वाला पाप कर्मफल भी अक्षुण रहता है। अक्षय तृतीया के दिन किया गया पाप हर जन्म में जीव का पीछा करता रहता है। ऐसे में शास्त्रों में इस दिन जीवात्माओं को अत्यंत ही सावधानी बरतने वाला बताया गया है। 

07 मई 2019, मंगलवार को अक्षय तृतीया पर अपार धन-संपदा की प्राप्ति हेतु करवाए जा रहे सामूहिक श्री लक्ष्मी कुबेर यज्ञ से जुड़ें 

4 of 7
Akshaya Tritiya 2019
व्रत में न करें नमक का सेवन

इस पावन तिथि का महत्व समझाते हुए माता पार्वती कहती हैं कि यदि कोई भी स्त्री यदि सभी प्रकार के सुखों को पाना चाहती है तो उसे यह व्रत करते हुए किसी भी प्रकार का सेंधा आदि व्रती नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। महाराज दक्ष की पुत्री रोहिणी ने यही व्रत करके अपने पति चन्द्र की सबसे प्रिय रहीं। उन्होंने बिना नमक खाए यह व्रत किया था। 
विज्ञापन

5 of 7
Akshaya Tritiya 2019
माता पार्वती ने बताया है व्रत का महात्मय 

स्वयं माता पार्वती ने धर्मराज को समझाते हुए कहा है कि यही व्रत करके मै भगवान शिव के साथ आनंदित रहती हूं। ऐसे में  कन्याओं को भी उत्तम पति की प्राप्ति के लिए यह व्रत पूरी श्रद्धा-भाव के साथ करना चाहिए। जिस महिला को अभी तक संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो पाई है, उसे भी इस व्रत को करके माता के आशीर्वाद से इस सुख की प्राप्ति हो सकती है। देवी इंद्राणी ने इसी अक्षय तृतीया का व्रत करके जयंत नामक पुत्र प्राप्त किया था। इसी व्रत को करके देवी अरुंधती अपने पति महर्षि वशिष्ट के साथ आकाश में सबसे ऊपर का स्थान प्राप्त कर सकी थीं। 
विज्ञापन

6 of 7
Akshaya Tritiya 2019
इस विधि से करें पूजन

अक्षय पुण्य प्रदान करने वाली तृतीया के दिन जगतगुरु भगवान् नारायण की लक्ष्मी सहित गंध, चन्दन, अक्षत, पुष्प, धुप, दीप नैवैद्य आदि से पूजा करनी चाहिए। इस पावन दिन भगवान् विष्णु को गंगा जल और अक्षत से स्नान कराने से मनुष्य को राजसूय यज्ञ के फल की प्राप्ति होती है और प्राणी सभी पापों से मुक्त हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Akshaya Tritiya 2019
पुण्य पाने को लगाएं फलदार पेड़

अक्षय तृतीया के दिन पीपल, आम, पाकड़, गूलर, बरगद, आंवला, बेल, जामुन अथवा अन्य फलदार वृक्ष लगाने से प्राणी सभी कष्टों से मुक्त होकर ऐश्वर्य भोगता है। जिसप्रकार 'अक्षयतृतीया' को लगाये गए वृक्ष हरे-भरे होकर पल्लवित- पुष्पित होते हैं, उसी प्रकार इसदिन वृक्षारोपण करने वाला प्राणी भी प्रगतिपथ की और अग्रसर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें