नाग पंचमी हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है। इस साल यह त्योहार 13 अगस्त, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन विधि-विधान से नाग देवता की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी का पावन पर्व श्रावण मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। पंचमी तिथि 12 अगस्त 2021 दिन गुरुवार दोपहर 03 बजकर 24 मिनट से प्रारंभ होकर 13 अगस्त 2021, शुक्रवार दोपहर 01 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनकी कुंडली में काल सर्प दोष होता है, उन्हें इस दिन पूजा करने से इस दोष से छुटकारा मिल जाता है। यह दोष तब लगता है, जब समस्त ग्रह राहु और केतु के बीच आ जाते हैं। काल सर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। इसके अलावा राहु-केतु की वजह से यदि जीवन में कोई कठिनाई आ रही है, तो भी नाग पंचमी के दिन सांपों की पूजा करने पर राहु-केतु का बुरा प्रभाव कम हो जाता है।