फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें हनुमान जी की किस मुद्रा से मिलता है कौन सा आशीर्वाद

Sat, 20 Apr 2019 09:53 AM IST
Madhukar Mishra मधुकर मिश्र, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Hanuman Jayanti 2019
कलयुग में श्री हनुमान जी की साधना सबसे सरल, सुगम एवं शीघ्र फलदायक है। हनुमत साधना से किसी भी प्रकार के अनिष्ट ग्रहों के प्रकोप से मुक्ति मिल जाती है। अष्ट सिद्धि के दायक श्री हनुमान जी की जयंती के दिन बजरंग बली की साधना करने से तमाम तरह के रोग, भय और संकट दूर होते हैं और पूरे साल साधक पर सुख और समृद्धि का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही यह भी जान लेना जरूरी है कि अलग-अलग दिशाओं वाली हनुमान जी की मूर्ति या फोटो की पूजा का अलग-अलग फल मिलता है। 
 
दिशाओं के अनुसार हनुमान जी की मूर्ति या फोटो की पूजा का फल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें  —
विज्ञापन

2 of 9
Hanuman Jayanti 2019
उत्तरमुखी हनुमान 

उत्तर दिशा वाली वाली हनुमान की मूर्ति या फोटो की पूजा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सुख-समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त होता है। 
विज्ञापन

3 of 9
Hanuman Jayanti 2019 - फोटो : amar ujala
दक्षिणमुखी हनुमान

मान्यता है कि श्री हनुमान जी ने अपनी शक्तियों का प्रभाव इसी दिशा में सबसे अधिक दिखाया था, इसलिए इस दिशा वाली हनुमान जी की मूर्ति या फोटो की पूजा करने पर हनुमत कृपा प्राप्त होती है। साथ ही दक्षिण दिशा से आने वाली हर बुरी ताकत बजरंग बली का चित्र देखकर लौट जाती हैं।

किस दिशा या स्थान पर हनुमान जी की फोटो नहीं लगाना चाहिए, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —

4 of 9
Hanuman Jayanti 2019 - फोटो : hanuman
बेडरूम में न लगाएं हनुमान जी की फोटो 

मान्यता है कि जिस घर में श्री बजरंग बली का चित्र होता है, वहां किसी भी प्रकार का दोष, भय, बाधा और भूतादि नहीं रहता है। लेकिन हनुमान जी का चित्र लगाते समय कुछ सावधानियां भी आवश्यक हैं। शास्त्रों के अनुसार श्री हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं। ऐसे में उनका चित्र भूलकर भी अपने बेडरूम में लगाए। यहां यह जान लेना जरूरी है कि हनुमान जी का दक्षिण दिशा में बैठी हुई मुद्रा में फोटो लगाना अति शुभ होता है। साथ ही घर में कभी भी लंका दहन वाली तस्वीर न लगाएं। 

श्री हनुमान जी की विभिन्न मुद्राओं वाली फोटो के फल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें — 
विज्ञापन

5 of 9
Hanuman Jayanti 2019
उड़ते हुए हनुमान की फोटो

घर में उड़ते हुए हनुमान जी की फोटो लगाकर पूजा करने पर बजरंग बली से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता एवं उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हनुमत साधक में निरंतर आगे बढ़ने के प्रति उत्साह और साहस का संचार होगा।
विज्ञापन

6 of 9
Hanuman Jayanti 2019
प्रभु श्री राम का भजन करते हुए हनुमान की फोटो

जिस घर में श्री हनुमान जी द्वारा प्रभु श्री राम का सुमिरन-भजन करते हुए फोटो की पूजा होती है, उस घर के लोगों में हमेशा भक्ति और विश्वास का संचार होता रहता है। यही ईश भक्ति साधक का कल्याण करती है।
विज्ञापन

7 of 9
Hanuman Jayanti 2019
पर्वत उठाए हुए श्री हनुमान जी की फोटो 

जिस घर में पर्वत उठाए हुए हनुमान जी की पूजा होती है, उस घर के हनुमत भक्त पर बजरंग बली की कृपा से साहस, बल, विश्वास और जिम्मेदारी का विकास होता है। ऐसा हनुमत भक्त बगैर किसी डर के सभी संकटों का सामना बहादुरी से करता है। नतीजतन, वह सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करता है। 

8 of 9
Hanuman Jayanti 2019
पंचमुखी हनुमान जी की फोटो

जिस घर में पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ति या फोटो की पूजा होती है, उस घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और उस घर के लोगों के उन्नति मार्ग में आनी वाली सभी बाधाएं स्वत: दूर हो जाती हैं। पंचमुखी हनुमान जी की पूजा करने से शत्रु बाधा, बीमारी व मन मुटाव दूर होता है। 
विज्ञापन

9 of 9
Hanuman Jayanti 2019
सूर्यमुखी हनुमान जी की फोटो

जिस घर में सूर्यमुखी हनुमान जी की फोटो होती है, उस घर के हनुमत साधक को ज्ञान और उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। विदित है कि प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य श्री हनुमान जी के गुरु हैं। इस तरह इस फोटो की पूजा से तमाम बाधाओं को दूर करते हुए हनुमान जी ज्ञान, गति और उन्नति का आशीर्वाद देते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें