फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2023: शिवयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग में करवा चौथ व्रत, जानें इसका महत्व और चंद्रोदय का समय

Wed, 01 Nov 2023 07:35 AM IST
आशिकी पटेल पं.मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य

सार

Karwa Chauth 2023: 1 नवंबर करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही इस दिन चंद्रमा इस दिन शाम में 4 बजकर 12 मिनट तक अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। इस दिन दोपहर में 2 बजकर 7 मिनट से शिव योग भी रहेगा। इस योग में माता करवा की पूजा करने से व्रती को महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
विज्ञापन
शिवयोग और सर्वार्थसिद्धि में करवा चौथ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karwa Chauth 2023: आज 01 नवंबर को करवा चौथ का त्योहार है। करवा चौथ व्रत भगवान गणेश और करवा माता को समर्पित है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना के साथ पूजा करती हैं। दिन भर व्रत रखने के बाद शाम को महिलाएं चांद देखकर व्रत का पारण करती हैं। इस व्रत को करने से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं। साथ ही घर में समृद्धि और सौभाग्य भी बढ़ता है। 

विज्ञापन


करवा चौथ के दिन को करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। करवा या करक मिट्टी के पात्र को कहते हैं जिससे चन्द्रमा को जल अर्पण, जो कि अर्घ कहलाता है, किया जाता है। पूजा के दौरान करवा बहुत महत्वपूर्ण होता है और इसे ब्राह्मण या किसी योग्य महिला को दान में भी दिया जाता है।

Karwa CHauth Mantra: करवा चौथ पर पूजा के दौरान पढ़ें ये मंत्र और आरती, दांपत्य जीवन में बनी रहेंगी खुशियां
विज्ञापन


क्यों होती है चंद्रमा की पूजा? 
चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है और इनकी पूजा से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है और पति की आयु भी लंबी होती है। करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करती हैं। करवाचौथ हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस बार करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर बुधवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन कार्तिक संकष्टी चतुर्थी होती है। इस व्रत में भगवान शिव माता पार्वती और चंद्रमा का पूजन किया जाता है। इस बार करवा चौथ पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं। 
विज्ञापन


Karwa Chauth 2023: क्या होती है करवा चौथ व्रत की सरगी? जानें इसका महत्व और सरगी खाने का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, 1 नवंबर करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही इस दिन चंद्रमा इस दिन शाम में 4 बजकर 12 मिनट तक अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। इस दिन दोपहर में 2 बजकर 7 मिनट से शिव योग भी रहेगा। इस योग में माता करवा की पूजा करने से व्रती को महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनकी कृपा से व्रती की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण होंगी। इस बार करवा चौथ पर इन शुभ योग में पूजन करने से उत्तम फल की प्राप्ति होगी।

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय
1 नवंबर 2023 बुधवार करवा चौथ के दिन चंद्रोदय रात में 8 बजकर 23 मिनट पर होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें