Hartalika Teej 2024: सुहागिन महिलाओं के लिए तीज का पर्व बेहद शुभ होता है। इस दिन विधिनुसार महादेव की उपासना करने पर मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। इस तिथि पर पति की लंबी आयु और तरक्की के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं। इस पर्व को हरतालिका तीज या हड़तालिका व्रत भी कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हरतालिका तीज का उपवास बेहद कठिन होता है। इस दिन निर्जला व्रत किया जाता है, जिसका पारण अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में होता है।
इस साल 6 सितंबर 2024 को हरतालिका तीज का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन शुक्ल योग बन रहा है, जिसपर गर, वणिज करण के साथ हस्त नक्षत्र का संयोग बनेगा। ऐसे में ये व्रत नवविवाहिता के लिए और भी खास होने वाला है। यदि आप शादी के बाद पहली बार ये व्रत रख रही हैं, तो कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।