Diwali 2023 Laxmi Puja Subh Muhurat
- फोटो : अमर उजाला
Happy Diwali 2023: अन्न-धन, सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और ज्ञान प्राप्त करने की कामना से दीपावली के दिन मां लक्ष्मी और गणेशजी की पूजा की जाती है। देवी लक्ष्मी को शंख और गोमती चक्र बहुत प्रिय हैं। मान्यता है कि दीपावली के दिन गोमती चक्र की पूजा करना बहुत फलदायक सिद्ध होता हैं। शास्त्रों में गोमती चक्र को बहुत शुभ आध्यात्मिक शैल पत्थर एवं भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र का सूक्ष्म स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि यह जिस घर में भी रहता है वहां सुख और समृद्धि बनी रहती है और उस घर में लक्ष्मीजी का वास रहता है। इतना ही नहीं यह लगभग सभी समस्याओं को दूर कर आपके जीवन में खुशियों के द्वार खोल देता है। आइए जानते हैं कि दीपावली पर गोमती चक्र से जुड़े कुछ खास उपाय।
नेगेटिव एनर्जी दूर करें
गोमती चक्र का घर के वास्तुदोष निवारण में भी बहुत योगदान है। दीपावली के दिन पूजा में ग्यारह गोमती चक्र रखें। उसके बाद इन्हें लाल कपड़े में लपेटकर मुख्यद्वार पर बांध दें। ऐसा करने से घर में रहने वाले सभी सदस्यों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और घर नेगेटिव एनर्जी से दूर रहता है।
रोग होगा दूर
यदि आपके घर का कोई सदस्य इलाज करने के बाद भी ठीक नहीं होता है तो दिवाली की रात 21 सिद्ध अभिमंत्रित गोमती चक्र रोगी के सिर पर घुमाएं और उसे बीमार आदमी के पलंग में बांध दें, ऐसा करने से वह जल्दी स्वस्थ होगा।
व्यवसाय में वृद्धि के लिए
व्यापार में वृद्धि के लिए गोमती चक्र का इस्तेमाल किया जा सकता है। अपने व्यवसाय के स्थान पर दीपावली के दिन आप हल्दी और केसर से 12 गोमती चक्रों पर तिलक लगाकर एक कपड़े में बांध कर रख दें। चाहें तो इस कपड़े को आप चौखट पर लटका भी सकते हैं। ऐसा करने से व्यापार में जल्द ही वृद्धि होने लगेगी। इसी प्रकार गोमती चक्र लाल कपड़े में लपेटकर लॉकर या कैश बॉक्स में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती।
शिक्षा में मिलेगी सफलता
विधार्थियों को शिक्षा में एकाग्रता न मिल रही हो, तो गोमती चक्र को सात बार अपने सिर पर फिराकर खुद ही अपने पीछे दक्षिण दिशा की ओर फेंक देना चाहिए। यह प्रयोग दीपावली वाले दिन एकांत स्थान पर करना चाहिए तथा प्रयोग के बाद किसी से इनका जिक्र नहीं करना चाहिए। इसी प्रकार बच्चों की पढ़ाई में कोई परेशानी या रुकावट आ रही है, तो दीपावली के दिन भगवान शिव को जल अर्पण करके 11 गोमती चक्र अर्पित करें । फिर इनको लेकर बच्चों के पढ़ाई वाले कमरे में लाल वस्त्र में बांधकर रख दें,लाभ होगा।
वैवाहिक रिश्तों में मधुरता के लिए
अगर पति-पत्नी के मध्य क्लेश बढ़ता जा रहा है, तो दीपावली की रात लाल रंग के कपड़े में मुट्ठी भर पीली सरसों के दाने और गोमती चक्र रखें। गोमती चक्र पर पति-पत्नी का नाम लिखा होना चाहिए। अब इस कपड़े को बांध कर सदैव अपने कमरे में किसी ऐसे स्थान पर रखें, जहां से वह हमेशा नजर आता रहे। इससे रिश्ते पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है,और आपसी प्यार बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें
- Diwali 2023: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा की विधि और इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब...
- दीपोत्सव 2023: महालक्ष्मी के आगमन का पर्व दीपावली, इस दिन क्या करें और क्या नहीं
- Diwali 2023 Puja Time: दीपावली आज, लक्ष्मी पूजा के लिए मिलेंगे दो शुभ मुहूर्त, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा
- Diwali Laxmi Puja: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का महत्व, जानिए पूजा से जुड़े सभी नियम और खास बातें
- Diwali 2023: पांच राजयोग के साथ इस शुभ मुहूर्त में होगी दिवाली पर लक्ष्मी पूजा, वर्षों बाद बना ऐसा संयोग
- Diwali 2023 Laxmi Puja Subh Muhurat: शुभ दीपावली आज, जानिए आपके शहर में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
- Diwali 2023: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के दौरान न करें ये छोटी सी गलती, रूठ कर चली जाएंगी धन की देवी
- Diwali 2023: दिवाली आज, जानें लक्ष्मी-गणेश पूजन विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व और इस दिन क्या करें क्या नहीं
- Diwali Pujan Samagri List: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए जरूरी हैं ये चीजें, नोट कर लें संपूर्ण पूजन सामग्री
- Diwali 2023 Puja Vidhi: दिवाली की रात इस विधि से करें लक्ष्मी-गणेश पूजन, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
- Diwali 2023: श्रीयंत्र, कुमकुम, चावल, फूल के साथ ही दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए 10 जरूरी चीजें
- Diwali 2023: न मिल पाएं पंडित जी तो ऐसे करें लक्ष्मी पूजन, जानें पूजा सामग्री, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, आरती