गणेशोत्सव के दौरान घर में कितने दिनों तक रहते हैं गणपति?
ज्योतिषीय कैलेंडर के अनुसार, इस वर्ष गणेशोत्सव 7 सितंबर 2024, शनिवार से शुरू हो रहा है। वैसे तो गणपति को घर में पूरे 10 दिन तक रखा जाता है। और दसवें दिन विसर्जित किया जाता है। लेकिन श्रद्धानुसार लोग 1, 3, 5 या 7 दिन घर में रखके उनकी विदाई कर सकते हैं। अधिकांश भक्त अनुष्ठान पूजा के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन करते हैं और बप्पा को विदाई देते हैं। इस वर्ष, अनंत चतुर्थी लगभग 17 सितंबर, 2024, मंगलवार को मनाई जाएगी।
गणेश चतुर्थी 2024 पूजा मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 6 सितंबर को दोपहर 3:05 बजे शुरू होगी और 7 सितंबर को शाम 5:40 बजे समाप्त होगी । ऐसे में गणेश चतुर्थी 7 सितंबर 2024, शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का सही समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:36 बजे तक है। इस खास दिन ब्रह्म योग भी है जो रात 11:17 बजे तक रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।