बिल्ली को खिलाएं भोजन
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्राद्ध पक्ष के दिनों में बिल्ली को भी भोजन कराना चाहिए। माना जाता है कि बिल्ली पितरों की फरियाद लेकर माता लक्ष्मी के पास जाती है। इससे भी पितरों की मुक्ति की राह आसान होती है। इसलिए बिल्ली को भोजन जरूर कराएं। पितृपक्ष के दिनों में भूलकर भी बिल्लियों को मारना नहीं चाहिए। इससे पितर नाराज हो सकते हैं।
ब्राह्मणों को भोज
श्राद्ध पक्ष के दिनों में ब्राह्मणों को भोज कराने से शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। साथ ही परिवार से नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन खिलाने से घर में पितरों का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।
कुत्तों को खिलाएं भोजन
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृपक्ष के दिनों में कौवों और पशु-पक्षियों को अन्न-जल देना चाहिए। इन सभी को भोजन खिलाने से पूर्वज संतुष्ट होते हैं। इस दौरान उनकी आत्म शांति के लिए पिंडदान किया जाता है। यदि इस अवधि में पितरों के भोजन का एक हिस्सा कुत्तों को खिलाया जाए, तो पितृ प्रसन्न होते हैं। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।