Ganesh Chaturthi 2021: गणेश चतुर्थी पर्व 10 सितंबर 2021 को मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर्व हर साल भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी तिथि पर सुख और समृद्धि के देवता भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणेशोत्सव का त्योहार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तिथि के दिन पर गणेश विसर्जन तक चलता है। पंचांग गणना के अनुसार इस बार गणेश चतुर्थी तिथि चित्रा नक्षत्र में मनाई जाएगी। गणेश भगवान सभी देवताओं से पहले पूजे जाते हैं। हर-पूजा पाठ का प्रारंभ उन्हीं के आवाह्न के साथ होता है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को विधि-विधान से घऱ पर स्थापित कर उनका पूजन करने से घर में सौभाग्य और सुख, समृद्धि में वृद्धि होती है। इस लेख में हम आपको गणेश पूजन की संपूर्ण विधि और घऱ पर उन्हें स्थापित करने की विधि बताएंगे। इसके माध्यम से आप घर पर बैठे ही स्वयं ही विधिनुसार गणेश चतुर्थी पर गणपति महाराज की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
यह क्षमा-प्रार्थना मन्त्र जपें
गणेशपूजने कर्म यत् न्यूनमधिकम कृतम।
तेन सर्वेण सर्वात्मा प्रसन्न अस्तु गणपति सदा मम।।
इस तरह से आप खुद ही गणेश चतुर्थी पर गणेश भगवान को अपने यहां विधि विधान के साथ विराजित कर सकते हैं। फिर 10 दिनों तक गणपति महाराज की आराधना करें और इसके बाद उन्हें विधि अनुसार विसर्जित करें। ऐसा करके आप अपने सारे संकटो को दूर और विघ्नहर्ता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।